अक्षय की 'सूर्यवंशी' पर लगा कोरोना का ग्रहण, अब रोहित शेट्टी ने बनाया नया मास्टर प्लान- फैंस जल्द देख पाएंगे!
अक्षय कुमार हाल में ही कोरोना को मात देकर घर लौटे हैं। पत्नी ट्विंकल खन्ना ने इस बारे में जानकारी दी। कोविड संक्रमित होने से पहले वह अपनी फिल्म रामसेतु की शूटिंग कर रहे थे। फिलहाल इस फिल्म का काम रुक गया है। खैर अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी पिछले साल से रिलीज को तरस रही है। दो बार सूर्यवंशी की रिलीज डेट तय की गई लेकिन दोनों बार कोरोना ने इसे टाल दिया।
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ओटीटी पर सूर्यवंशी को रिलीज के लिए पिछले साल से टालते नजर आ रहे थे। अब एक बार फिर सूर्यवंशी की रिलीज को लेकर नए गॉसिप्स चल पड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेट्टी और अन्य मेकर्स सूर्यवंशी को रिलीज को लेकर नया मास्टर प्लान बना रहे हैं।

अब स्पॉटबॉय की रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि सूर्यवंशी को लेकर मेकर्स ओटीटी पर रिलीज करने को लेकर विचार कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि यदि सिनेमाघर नहीं खुलते हैं या कोरोना प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। इसके चलते थिएटर्म में दर्शक नहीं पहुंचेंगे। कहीं कहीं तो लॉकडाउन की संभावना भी बढ़ गई है। ऐसे में मेकर्स नए विकल्पों का पता लगा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications