#Jhatka: दो सुपरस्टार्स थे फाइनल...कैंसिल हो गई ये धमाकेदार रीमेक!
जब से राम लखन रीमेक के बारे में बात शुरू हुई है फैन्स हमेशा से ही बहुत ज़्यादा एक्साइटेड रहे हैं। फिल्म की मेन कास्ट को लेकर भी आए दिन कोई ना कोई कयास लगते ही रहते हैं।
लेकिन जहां फैन्स इस फिल्म को लेकर हमेशा सुपरएक्साइटेड रहते हैं वहीं, अब फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने ही खुलासा कर दिया है कि वो राम लखन रीमेक नहीं कर रहे हैं।
["अगर मैं कूड़ा भी बनाऊं तो भी वो 200 करोड़ कमाएगी"]
हाल ही में रोहित ने बताया कि हां, करण जौहर के साथ ही उनका अगला प्रोजेक्ट है लेकिन ये प्रोजेक्ट राम लखन नहीं है। जबकि अभी कुछ ही दिनों पहले खबर थी कि शाहिद कपूर और रणवीर सिंह राम लखन रीमेक के लिए फाइनल हो चुके हैं।
[खलनायक रिटर्न्स के लिए दो सुपरस्टार्स में टक्कर!]
अब रोहित के इस बयान से काफी फैन्स का दिल टूटने वाला है। कुछ फिल्में होती हैं जिनके अनाउंसमेंट पर फैन्स बहुत ही खुश होते हैं। लेकिन पता नहीं ऐसा क्या होता है कि ये फिल्में बस लोग याद करते रह जाते हैं, पर इन फिल्मों का नामोनिशान नहीं मिलता है।
ऐसा ही कुछ हुआ है हाल की कुछ फिल्मों के साथ। जिनके बारे में बस बातें होती हैं पर ये फिल्में बनती ही नहीं -


Click it and Unblock the Notifications











