रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा- रणवीर सिंह, अजय देवगन और जबरदस्त गोलमाल धमाका!

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सिंबा दिनों दिन बड़ी होती जो रही है। करण जौहर प्रोडक्शन तले इस फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं। कुछ ही समय पहले खबर आई थी कि रोहित शेट्टी की फिल्म में अजय देवगन कैमियो करने वाले हैं। लेकिन बता दें, सिर्फ अजय देवगन ही नहीं.. बल्कि सिंबा में पूरी गोलमाल कास्ट खास कैमियो करते नजर आएंगे।

दो ब्लॉकबस्टर के बाद- अब आमिर खान की 'मुगल' से जुड़ेगें ये निर्देशक

कोई शक नहीं कि यह कैमियो धमाकेदार होगा। अजय देवगन के साथ अब कुणाल खेमू, तुषार कपूर, अरशद वारसी और श्रेयास तलपडे भी दिखेंगे। फिल्म में यह सीन काफी खास होने वाला है। फिल्म से जुड़े सूत्र की मानें तो रोहित शेट्टी ने सभी एक्टरों से एक बार कहा और सभी तुरंत राजी हो गए। जल्द ही इस सीन की शूटिंग होने वाली है।

Golmaal

सिंबा 28 दिसंबर 2018 को रिलीज हो रही है। खास बात है कि पहली बार रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह साथ काम कर रहे हैं। वहीं, सैफ अली खान की बेटी सारा भी इस फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने वाली हैं। वहीं, इस फिल्म को फ्रैंचाइजी बनाने की प्लानिंग भी चल रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X