15 महीनों से सूर्यवंशी की रिलीज़ पोस्टपोन करते करते थक गए रोहित शेट्टी - ले लिया रिलीज़ करने का फैसला
डायरेक्टर रोहित शेट्टी की एक्शन - ड्रामा, सूर्यवंशी एक ऐसी फिल्म जिसकी रिलीज़ के लिए फैन्स काफी उत्साहित थे। लेकिन कोरोना के आक्रमण के बाद से फिल्म की रिलीज़ लगातार टाली गई है क्योंकि फिल्म के प्रोड्यूसर चाहते हैं कि फिल्म थिएटर में ही रिलीज़ हो। लेकिन अब रोहित शेट्टी अक्षय कुमार - कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म की रिलीज़ के इंतज़ार में खुद भी थक चुके हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी ने अब फिल्म को रिलीज़ करने का मन बना लिया है। बस फिल्म थिएटर में आएगी या फिर सीधा नेटफ्लिक्स पर इसका फैसला जून के बाद ही हो जाएगा।

रोहित शेट्टी और रिलायंस इंटरटेनमेंट अब केवल जून से लॉकडाउन खुलने का इंतज़ार कर रहा है। इसके बाद कोरोना का हाल, अनलॉक में लोगों का रिस्पॉन्स और थिएटर से आ रहे आंकड़ों के बाद ये तय हो जाएगा कि फिल्म कब और कहां रिलीज़ होगी। बस ये तय है कि अब फिल्म की रिलीज़ नहीं टाली जाएगी।
हालांकि, शुरू से ही रोहित शेट्टी और रिलायंस इंटरटेनमेंट फिल्म को थिएटर में रिलीज़ करने के पक्ष में थे। और अभी भी अगर लॉकडाउन खत्म होने के बाद जून - जुलाई तक थिएटर खुल गए तो फिल्म थिएटर में ही रिलीज़ कर दी जाएगी।

नेटफ्लिक्स के पास अधिकार
फिल्म के Streaming Rights, नेटफ्लिक्स के पास आ चुके हैं और इसके लिए नेटफ्लिक्स ने 200 करोड़ से ऊपर की तगड़ी डील ऑफर की थी। इससे पहले भी सूर्यवंशी को 175 करोड़ की डील ऑफर हुई थी। लेकिन इसे ठुकरा दिया गया था।

15 महीने की देरी
अगर थियेटर की बात करें तो सूर्यवंशी को थियेटर में रिलीज़ करने के लिए भी थियेटर मालिकों को कमाई का हिस्सा फिल्ममेकर को देना पड़ा। फिल्म का इंतज़ार बहुत ही बेसब्री से किया जा रहा है और फिल्म पहले ही 15 महीने लेट हो चुकी है।

बार बार रिजेक्ट किए ऑफर
दिलचस्प है कि अभी तक रोहित शेट्टी और रिलायंस को सूर्यवंशी के लिए OTT प्लेटफॉर्म से काफी बड़ी डील मिलती रही लेकिन उन्होंने इन डील को ये कह कर ठुकराया कि वो दर्शकों के साथ धोखा करना नहीं चाहते। फिल्म बड़े परदे के लिए बनी है और बड़े परदे पर ही आएगी।

तिकड़ी का जलवा
सूर्यवंशी की टीम का मानना है कि अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह की तिकड़ी, परदे पर तबाही मचा देगी। सूर्यवंशी के अंदर दर्शकों को थियेटर तक खींच लाने की काबिलियत है और इसलिए उन्होंने पहले ही थिएटर मालिकों से अपना हिस्सा मांग लिया है।

नहीं हो पाएगी धमाकेदार कमाई
लेकिन ये तय माना जा रहा है कि सूर्यवंशी जब भी रिलीज़ होगी, हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस ओपनिंग के रास्ते खोलेगी। लेकिन अब फिल्म की रिलीज़ पर फैसला होने के बाद ही तय हो पाएगा कि फिल्म कितना कमा पाएगी। हां, ये ज़रूर है कि फिल्म बहुत धमाकेदार कमाई नहीं कर पाएगी।

सिंबा से सूर्यवंशी तक का इंतज़ार
इस फिल्म का इंतज़ार, फैन्स 2018 से कर रहे हैं जब उन्होंने रणवीर सिंह की सिंबा में अक्षय कुमार की एक झलक देखी। रोहित शेट्टी ने अपने नए हीरो वीर प्रताप सूर्यवंशी को दर्शकों से तभी मिलवा दिया था।

पहली बार रोहित शेट्टी स्टाईल इंटरटेनमेंट
अक्षय कुमार इस समय बॉक्स ऑफिस किंग हैं और रोहित शेट्टी का कोई भी सट्टा आज तक बॉक्स ऑफिस पर फेल नहीं हुआ है। ऐसे में ये दोनों परदे पर धमाका करेंगे ये तो तय है, पर ये धमाका कितने करोड़ का होगा बस इसकी गिनती करनी है।


Click it and Unblock the Notifications
