ऐसा क्या हुआ जो करीना से रोहित हुए नाराज!
वैसे तो फिल्ममेकर रोहित शेट्टी लगभग शांत ही रहते हैं, और कुछ खास चर्चा में नहीं रहते लेकिन इनदिनों वो अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' को लेकर गॉसिप्स में बन गए हैं।
इस फिल्म में बॉलीवुड किंग शाहरूख खान काम कर रहे हैं। लेकिन करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और असिन यह कह रही हैं कि रोहित ने उन्हें इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है। इसी के चलते रोहित इन तीनों से खफा हो गए हैं।
सूत्रों की माने तो रोहित ने यह साफ कर दिया है कि फिल्म में करीना, दीपिका या असिन में से कोई भी काम नहीं कर रहीं हैं। अभी इस फिल्म के लिए हिरोइन फानल किया जाना बाकी है। रोहित ने फिल्म 'बोल बच्चन' की शूटिंग हाल ही में खत्म की है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, अजय देवगन और असिन काम कर रहे हैं।
इतना ही नहीं रोहित ने तो यह भी कहा है कि उन्होंने अभी तक फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए इन तीनों एक्ट्रेस में से किसी को भी संपर्क नहीं किया है। रोहित के अनुसार फिल्म में हिरोईन का रोल चैलेंजिंग है तो वह अपने रोल के अनुसार ही हिरोईन की तलाश कर रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी की रोहित इन तीनों के अलावा शाहरूख की हिरोईन के लिए किसे चुनते हैं।


Click it and Unblock the Notifications