अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी को लेकर रोहित शेट्टी ने चली बड़ी चाल,थिएटर्स में रिलीज के लिए रखी बड़ी शर्तें!
रोहित शेट्टी की सुपर कॉप आधारित फिल्म सूर्यवंशी पिछले साल से बनकर तैयार है लेकिन कोरोना के चलते इस फिल्म पर ग्रहण लग गया और रिलीज से चंद दिन पहले ही इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया। लेकिन अब सूर्यवंशी की रिलीज डेट को जोरों शोरों से काम चल पड़ा है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म सूर्यवंशी की थिएट्रीकल रिलीज को लेकर कुछ फेरबदल किए गए हैं।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट का कहना है कि रोहित शेट्टी और सूर्यवंशी के को-प्रोड्यूर रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मल्टीप्लेक्स के साथ सूर्यवंशी की रिलीज को लेकर कुछ बदलाव करने को कहा है।सूर्यवंशी की रिलीज को लेकर फिलहाल दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है।

इसी दौरान वेबसाइट को सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सूर्यवंशी को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए रोहित शेट्टी ने 70 प्रतिशत रेवेन्यू का हिस्सा मांगा है। यानी कि सूर्यवंशी फिल्म की रिलीज के बाद होने वाली आय का फिल्ममेकर्स ने 70 फीसदी हिस्सा मांगा है।
कोरोना काल से पहले जब हालात सामान्य था तो आमतौर पर किसी भी फिल्म पर फिल्ममेकर्स या डिस्ट्रीब्यूटर्स को 50 फीसदी हिस्सा मिला करता था। लेकिन सूर्यवंशी मेकर्स ने बड़ी शर्त मल्टीप्लेक्स वालों के सामने रख दी है।
इतना ही नहीं सूर्यवंशी को थिएटर में रिलीज करने की फिल्ममेकर्स की दूसरी शर्त ये है कि सिनेमाघरों में इसकी रिलीज हो जाने के बाद 4 हफ्तों के भीतर सूर्यवंशी ओटीटी पर रिलीज किया जाए।
यानी कि रोहित शेट्टी चाहते हैं कि सूर्यवंशी को जल्द से जल्द ओटीटी पर भी रिलीज किया जाए। वरना आमतौर पर होता है कि 8 हफ्ते के भीतर ओटीटी पर रिलीज करने के राइट्स दिए जाते हैं।

क्या थिएटर्स मालिक मानेंगी रोहित शेट्टी की मांग
इसी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये भी कहा गया है कि मल्टीप्लेक्स मालिकों को सूर्यवंशी मेकर्स की ये मांग एकदम अनुचति लगी है। ये मांग अभी तक के फॉर्मेट के हिसाब से भी सही नहीं है। अब देखना ये होगा कि अगर ऐसी खबरें सही निकली तो रोहित शेट्टी किस तरह अपनी मांगे मनवाते हैं।

सूर्यवंशी स्टारकास्ट
अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, जावेद जाफरी, सिकंदर खेर, कैटरीना कैफ समेत कई कलाकार फिल्म में अहम किरदारों में हैं। वहीं फिल्म के क्लाइमैक्स में कैमियो के रोल में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे।

सूर्यवंशी की रिलीज डेट
अभी तक सूर्यवंशी की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन लगातार इसपर बातचीत जारी है। अब माना जा रहा है कि 9 फरवरी को लेकर बड़ा ऐलान होगा। तब साफ हो जाएगा कि सूर्यवंशी को सिनेमाघरों के लिए कब बुक किया जाएगा।

सूर्यवंशी के नए ट्रेलर की उम्मीद
कहा जा रहा है कि मेकर्स सूर्यवंशी की रिलीज डेट पर खास लुक व टीजर या नया ट्रेलर भी रिलीज कर सकते हैं। पिछले साल मार्च से पहले ही इसके ट्रेलर व टीजर आउट हुए थे। अब एक बार फिर सूर्यवंशी की नई झलक को फैंस के लिए शेयर किया जा सकता है।

100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ सूर्यवंशी रिलीज
हाल में ही भारत सरकार ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए देशभर के सिनेमाघरों को 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ खोलने की इजाजत दे दी है। अब बॉलीवुड की ये बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो सकती है।

रोहित शेट्टी इस प्रोजेक्ट में चल रहे हैं बिजी
वैसे इन दिनों रोहित शेट्टी अपनी आने वाली नई फिल्म सर्कस को लेकर बिजी चल रहे हैं। सर्कस में वह एक बार फिर सिंबा के बाद रणवीर सिंह के साथ काम कर रहे हैं। शूटिंग फिलहाल जारी है। ये फिल्म शेक्सपीयर के नाटक द कॉमेडी एरर्स पर आधारित है। जिसे लेकर कुछ लोगों का कहना है कि ये अंगूर फिल्म का रीमेक है।


Click it and Unblock the Notifications