रोहित-अजय की वाह भई वाह
रोहित और अजय ने अब तक जितनी भी फिल्मों में साथ काम किया, सभी कॉर्मिशयल रूप से हिट रही हैं। निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेता अजय देवगन की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में अब स्थापित हो गयी है। गौरतलब है कि अब वे एक और फिल्म में साथ में नजर आनेवाले हैं।
फिलहाल रोहित और अजय की यह टीम गोवा में दक्षिण की सुपरहिट फिल्म 'सिंघम' का रीमेक शूट कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जल्द ही दोनों करोड़पति होने वाले हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोडयूस की जा रही इस फिल्म के मुंबई टेरिटरी के अधिकार 12 करोड़ रुपये में रक्षा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने खरीद लिये है।
फिल्म बिजनेस से जुड़े लोग इस सौदेबाजी से पूरी तरह चकित हैं। क्योंकि सिर्फ एक टेरिटरी के लिए 12 करोड़ खर्च करना किसी के गले नहीं उतर रहा है। वैसे अजय देवगन की पिछले साल रिलीज हुई हिट फिल्मों को देखते हुए आलोचक इसे एक सौदा मान रहे हैं। सिंघम में अजय देवगन के साथ काजल अग्रवाल और प्रकाश राज मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications