..................... Rohan Sippy to direct Aishwarya Rai Bachchan in Raat aur Din remake - Hindi Filmibeat

50 साल बाद रीमेक हुई चालू, पहले दी ब्लॉकबस्टर और अब एक और धमाका

काफी समय से खबर थी कि क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट की रात और दिन रीमेक में ऐश्वर्या राय काम करेंगी। और अब खबर है कि ऐश्वर्या राय की ये फिल्म डायरेक्ट करेंगे रोहन सिप्पी।

रोहन अभिषेक बच्चन के काफी अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने ही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को कुछ ना कहो में कास्ट किया था। इसके बाद उन्होंने ब्लफमास्टर से अभिषेक बच्चन का करियर बदल दिया था।

rohan-sippy-direct-aishwarya-rai-bachchan-raat-aur-din-remake

ऐश्वर्या राय इस समय अपने करियर में बहुत चुन चुन कर प्रोजेक्ट्स साइन कर रही हैं और इस बार उन्होंने धमाकेदार फिल्म साइन की। रात और दिन नरगिस की 1967 की शानदार फिल्म है।

इस फिल्म में नरगिस ने मल्टीपल पर्सनैलिटी डिज़ॉर्डर से पीड़ित महिला का किरदार निभाया था और उन्हें इस रोल के लिए नेशनल अवार्ड भी मिला था। मतलब कि 50 साल बाद अब सारे अवार्ड्स ऐश्वर्या राय के लिए बुक कर दीजिए।

बॉलीवुड में रीमेक फिल्मों का स्कोर कार्ड अच्छा नहीं रहा है। वहीं ऐश्वर्या राय के करियर का भी ग्राफ काफी अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में ये फिल्म रोहन सिप्पी और ऐश्वर्या राय दोनों के लिए काफी ज़्यादा ज़रूरी है।

जानिए बॉलीवुड में रीमेक फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X