..................... I am fedup with rumours: Riya | रोमांस की अफवाहों से परेशान रिया - Hindi Filmibeat

रोमांस की अफवाहों से परेशान रिया

By Staff

Riya Sen
आजकल रिया सेन लेखक सलमान रश्दी के साथ अपने रोमांस की खबरों से बहुत परेशान है। उनका कहना है कि सलमान केवल उनके दोस्‍त है। गौरतलब हो कि रिया का नाम बहुत सी हस्तियों के साथ जोड़ा गया है, मानो उसके पास रोमांस करने के अलावा और कोई काम नही है।

इस बात में कोई शक नहीं कि रिया खूबसूरत होने के साथ गजब की सैक्सी भी है, उसका मदमाता हुआ सौंदर्य युवाओं के दिल की धडकन बढा देता है।

उनका नाम भी ऐसी हस्तियों के साथ जोडा जाता है जिसे सुनकर सबको ताज्जुब ज्यादा होता है। हाल ही में उसका नाम बुड्ढे हो चुके लेखक सलमान रश्दी के साथ काफी उछाला जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सलमान भारत में रिया के बुलावे पर ही आते हैं और दोनो खूब आनंद मनाते हैं। अब इसमें कितनी सच्चाई है, यह तो मालूम नहीं, लेकिन रिया ने इसका जोरदार खंडन किया है।

उसने कहा कि सलमान के साथ उसकी सिर्फ दोस्ती है, दोनो में कोई रोमांस नहीं है।

रिया ने कहा कि उसका नाम कभी निर्देशक पारितोष पेंटर तो कभी खालिद से जोड दिया जाता है। बस अब उसका नाम उसके पिता से जोडा जाना ही बाकी रह गया है। वह अपने रोमांस की इन अफवाहों से बेहद परेशान रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X