रितेश नहीं हैं 'गे'
बॉलीवुड की एक और जोड़ी ने अपने संबंधों की बात मीडिया के सामने मान ली है। ये जोड़ी है, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की। जेनेलिया और रितेश तुझे मेरी कसम में साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्हे साथ में कई बार देखा गया है। पर उन्होने कभी अपने संबंधों की बात नहीं मानीं।
रीतेश का कहना है कि वो अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में जवाब देते-देते तंग आ चुके हैं। उनका कहना है कि वो जवान हैं और किसी भी यंग लड़की के साथ रिलेशन रख सकते हैं। लोग मुझे लड़कों के साथ देख कर बातें बनाते हैं कि मैं गे हूँ। मुझे परवाह नहीं कि लोग क्या कहते हैं। मैने इन सारे प्रश्नों को जवाब ना देने के लिए सोच लिया है।
रीतेश की आने वाली फिल्म मिलाप झावेरी की फिल्म 'जाने कहाँ से आयी है' और राम गोपाल वर्मा की 'रन' है। आखिर रितेश ने गे बनने के डर से जेनेलिया से अपने संबंधों की बात मान ही ली।


Click it and Unblock the Notifications