फरवरी में शादी के बंधन में बंधेगे लव बर्ड रितेश और जेनेलिया

ritesh genelia
अब बॉलीवुड से आ रही खबरों पर गौर करें तो लगता है कि एक और लव कपल की शादी होने वाली है। अब आप सोच रहे हैं कि ये कौन सा कपल है जिसकी शादी अचानक ही होने वाली है। जी ये कोई और नहीं स्वीट सी जेनेलिया डिसूजा और हैंडसम रितेश देशमुख हैं।

सूत्र की माने तो ये कपल 4 फरवरी 2012 को शादी के बंधन में बंध सकता है। रितेश और जेनेलिया पहली बार 2003 में फिल्म तुझे मेरी कसम फिल्म में साथ में नजर आए थे।

इन दोनों के दोस्तों की बात माने तो उन्हें 3-5 फरवरी के बीच खाली रहने को कहा गया है। शादी 4 तारीख को फाइनल हुई है। शादी के लिए हयात रिजेंसी भी बुक कर लिया गया है।

इश शादी में ज्यादा ताम झाम नहीं होगा, साथ ही फेमेली के साथ बॉलीवुड के कुछ ही लोग इस शादी के साक्षी होंगे। वैसे इस शादी में 'जाने तू जाने न' के इमरान खान और डायरेक्टर अब्बास टायरवाला को भी बुलाया जाएगा। साथ ही जेनेलिया तेलुगू फिल्मों के स्टार राणा दग्गुबती भी इनके गेस्ट लिस्ट में होंगे।

रितेश की ओर से शादी में बच्चन परिवार, करण जौहर, बोमान ईरानी, साजिद खान और राम गोपाल वर्मा को बुलाया जा सकता है। शादी के बाद भी जेनेलिया फिल्मों में काम करना जारी रखेंगी। रितेश के घरवालों को इससे कोई भी परेशानी नहीं है।

हम आपको बता दें कि रितेश और जेनेलिया की बहुत ही जल्द एक और फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' आ रही है हो सकगता है कि उनका ये लव अब शादी में बदल जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X