रितेश, जेनेलिया का गुपचुप प्यार
आजकल बॉलिवुड में लव बर्ड रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा चर्चा जोरों पर है। हालांकि दोनों ही इस बात से इंकार करते हैं और एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।
लेकिन कहते हैं न इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपता। खासकर बॉलिवुड में जहां लोगों के छींकने तक की बात नहीं छुपती वहां भला इतनी बड़ी बात कैसे छुप सकती है।
जेनिलिया और रितेश औजकल अक्सर साथ देखे जाते हैं। पिछले हफ्ते ही इस कपल को मुंबई के एक रेस्तरां में साथ देखा गया। रितेश ने अपने पापा विलासराव देशमुख के सेंट्रल मिनिस्टर बनने की खुशी में अपने दोस्तों को पार्टी दी थी, जिसमें जेनिलिया बतौर स्पेशल गेस्ट मौजूद थीं।


Click it and Unblock the Notifications











