रितेश और जेनेलिया रच रहे हैं मनाली में मुहब्बत की कहानी

भले ही फिल्म इंडस्ट्री में ये दोनों एक दूसरे से दूर रहते हैं लेकिन मनाली में इनका प्यार और भी परवान चढ़ रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार कहते हैं कि मैने यह कहानी रितेश और जेनेलिया को ही ध्यान में रख कर लिखी थी। पहले मैं इस फिल्म को लेकर रितेश के पास गया उन्होंने सुना और झट से हां भी कह दिया।
फिर तोरानी को जरूरत थी एक ऐसे शोख और बबली चेहरे की तो वो सबसे पहले जेनेलिया के पास ही गये और रितेश का नाम सुनते ही जेनेलिया ने हां कर दी। वैसे मैं इनके पर्सनल लाइफ पर तो कोई कमेंट नहीं करता लेकिन हां पर्दें पर दोनो की केमेस्ट्री गजब ढा रही है।
वैसे बॉलीवुड में किसी को किसी के लिए टाइम नहीं मिलता एक तरह से यह तो अच्छा ही हुआ कि तेरे नाल लव हो गया के बहाने रितेश और जेनेलिया काफी समय तक एक दूसरे के साथ रहने का मौका मिला।
कुमार तोरानी जेनेलिया डिसूज़ा तेरे नाल लव हो गया बॉलीवुड रितेश देशमुख bollywood kumar torani ritesh deshmukh tere naal love ho gaya


Click it and Unblock the Notifications