बाहुबली के बाद.. अब ये बॉलीवुड एक्टर बनाएंगे 225 करोड़ की बिग बजट फिल्म!
रितेश देशमुख 225 करोड़ में छत्रपति शिवाजी पर फिल्म बनाना चाहते हैं।
निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने खुलासा किया है कि एक्टर रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी पर 225 करोड़ की फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने ट्विट किया कि यह फिल्म महाराष्ट्र का गर्व होगी। रितेश देशमुख फिल्म के प्रोड्यूसर होंगे। बाहुबली के बाद रितेश देशमुख 225 करोड़ की बजट में शिवाजी फिल्म बना रहे हैं।
''हां.. अक्षय कुमार के साथ काम किया.. तो मुझे बहुत फायदा मिला है..''
इतना ही नहीं.. बल्कि रामगोपाल वर्मा का मानना है कि शिवाजी की कहानी बाहुबली से ज्यादा शानदार होगी। उन्होंने कहा, शिवाजी की कहानी में बाहुबली से ज्यादा heroism और ड्रामा है। और खास बात यह भी है कि शिवाजी रियल हैं। रामगोपाल वर्मा उम्मीद करते हैं कि इस फिल्म में कुछ विशाल शानदार युद्ध के सीन फिल्माए जाएंगे।

इस फिल्म का निर्देशन रवि जाधव करेंगे। बहरहाल, कोई शक नहीं कि यदि रितेश इस फिल्म को अच्छे से बना ले गए तो यह नया इतिहास रचेगी। लेकिन फिलहाल बाहुबली से इसकी तुलना करना सही नहीं होगा।
बहरहाल, यहां जानें बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications