नये घर में शिफ्ट हो सकते हैं रितेश और जेनेलिया
ऐसी खबर आ रही है कि रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसुजा जिनकी शादी बड़े ही धुम धाम के साथ हाल ही में हुई है वो अब नये घर में शिफ्ट हो सकते हैं। इस जोड़े ने मुंबई के जुहू में अपने लिए एक घर खरीदा है।
जी हां रितेश और जेनेलिया ने मिलकर यह घर खरीदा है। हो सकता है कि वो अपने इस नये आशियाने में रहने के लिए भी आ जाएं। हाल फिलहाल रितेश अपनी पत्नी के साथ अपने ही घर में रह रहे हैं। वैसे यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि रितेश सचमुच नये घर में शिफ्ट हो जाएंगे क्योंकि वह अपनी फैमेली से काफी क्लोज़ हैं।
जेनेलिया क्रिश्चियन फैमेली से हैं और रितेश महाराष्ट्रीयन रितेश के परिवार वाले पहले इस शादी के लिए जरा भी तैयार नहीं थे लेकिन इन दोनों की किस्मत के चलते इनके परिवार वालों को भी राजी होना पड़ा। पहले इनकी शादी मराठी तौर तरिकों से हुई फिर इस जोड़े ने चर्च में भी जाकर साथ रहने की कसमें खाईं।


Click it and Unblock the Notifications