..................... Riteish is just a friend: Genelia | हम सिर्फ अच्zwj;छे दोस्zwj;त है: जेनेलिया - Hindi Filmibeat

हम सिर्फ अच्‍छे दोस्‍त है: जेनेलिया

By Staff

Genelia D Souza
फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से सुर्खियों में आई अभिनेत्री जेनेलिया डी सूजा ने अभिनेता रितेश देशमुख के साथ उनके संबंधों के बारे में उड़ रही खबरो को अफवाह बताते हुए कहा कि रितेश उनके केवल अच्छे दोस्त हैं।

गौरतलब है कि जेनेलिया पहली बार रितेश के साथ ही 'तुझे मेरी कसम' फिल्म में नजर आई थीं। उसके बाद उन दोनों ने 'मस्ती' फिल्म में भी एक साथ काम किया था।

जेनेलिया ने एक साक्षात्‍कार में कहा, "मैं इन दिनों अकेली हूं। रितेश केवल मेरा दोस्त है। हमलोग कभी-कभी मिलते भी हैं लेकिन मुझे यह नहीं पता है कि रितेश के साथ मेरे संबंधों को लेकर कहां से अफवाहें उड़ी। "

जेनेलिया बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ एक विज्ञापन में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कहा, "जब मैं छोटी थी तो उस समय मैंने अमिताभ बच्चन के साथ एक विज्ञापन की शूटिंग की थी।"

हिंदी फिल्मों के अलावा जेनेलिया तमिल और तेलुगू फिल्में भी कर रही हैं। वैसे उनकी लोकप्रियता 'जाने तू या जाने ना' से ही बड़ी, इस फिल्‍म में इमरान खान उनके साथ नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X