लारा को पंसद करते हैं रीतेश देशमुख

By Staff

Lara Dutta
ऐसे समय में जब ज्यादातर बॉलीवुड कलाकार अपने सह अभिनेता या अभिनेत्री के साथ अपनी अभिन्न मित्रता का बखान कर रहे हैं, बॉलीवुड अभिनेता रीतेश देशमुख का कहना है कि वह लारा दत्ता को बहुत पसंद करते हैं।

रीतेश ने बताया, "मेरी और लारा की अच्छी पटती है और मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। मैं इससे पहले भी उनके साथ काम कर चुका हूं। इसलिए उनके साथ कुछ घनिष्टता है।"

रीतेश ने कहा, "सह-कलाकार होने के नाते पर्दे पर हमारे बीच बेहतर तालमेल होना आवश्यक है और जब आप हास्य फिल्म कर रहे हों तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। हम दोनों में इस बात की समझ है।"

'डू नॉट डिस्टर्ब' रीतेश की लारा के साथ तीसरी फिल्म है। इससे पहले वे दोनों 'बर्दाश्त' और 'मस्ती' में साथ काम कर चुके हैं।

'डू नॉट डिस्टर्ब' में गोविंदा और सुष्मिता सेन भी हैं। यह फिल्म दो अक्टुबर को पर्दे पर उतरेगी। एक हास्य कलाकार के रूप में 30 वर्षीय रीतेश 'मस्ती', 'धमाल', 'हे बेबी', और 'क्या कूल हैं हम' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

रीतेश ने कहा कि मैं हमेशा गोविंदा और डेविड धवन के साथ काम करना चाहता था। मुझे खुशी है कि आने वाली फिल्म में मुझे दोनों का साथ मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X