धमाकेदार होगी ऋतिक रोशन की यह फिल्म.. एक और 'सुपरस्टार' एंट्री!
धर्मा प्रोडक्शन की अगली फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ ऋषि कपूर नजर आ सकते हैं। यह कॉमेडी- ड्रामा फिल्म होगी, जिसका निर्देशन करेंगे करण मल्होत्रा।
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है कि ऋतिक रोशन स्टारर उनकी अगली फिल्म में ऋषि कपूर भी फाइनल हो चुके हैं। इस फिल्म में ऋषि कपूर एक सरदार की भूमिका निभाएंगे। पहले रिपोर्ट आई थी कि फिल्म में ऋतिक ही डबल रोल निभाएंगे, जिनमें से एक सरदार का होगा।
बहरहाल, यह कॉमेडी- ड्रामा फिल्म अग्निपथ डाइरेक्टर करण मल्होत्रा डाइरेक्ट करेंगे। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर एक बार फिर से काम किया जा रहा है। अफवाह थी कि पहले लिखी गई स्क्रिप्ट काफी कुछ अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म मुबारकां से मिलती -जुलती थी।

लिहाजा, करण मल्होत्रा फिर से स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। वहीं, फिल्म में ऋतिक के साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के होने की भी चर्चा थी। लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
यहां जानें किन किन फिल्मों से ऋतिक रोशन की जुड़ने की खबर है-


Click it and Unblock the Notifications