30 साल बाद बड़े पर्दे पर ऋषि-नीतू की वापसी
बच्चों की लिए कार्टून फिल्में बनाने वाली हॉलीवुड की मशहूर कंपनी वाल्ट डिज्नी भारत में अपनी पहली हिन्दी फिल्म 'दो दूनी चार' लेकर आ रही है जिसमें गुजरे जमाने की मशहूर जोड़ी और असल जिंदगी के हमसफर ऋषि कपूर और नीतू सिंह 30 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
देखें तस्वीरें ऋषि कपूर-नीतू सिंह की | देखें गैलरी रणबीर कपूर की
मध्यम वर्गीय भारतीय परिवार की कहानी पर बनी इस फिल्म को निर्देशित किया है हबीब फैसल ने और प्लैनमेन मोशन पिक्चर्स ने फिल्म का निर्माण किया है। ये फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी। वैसे अपने मनमोहक चेहरे और खूबसूरत मुस्कान के कारण ऋषि कपूर 90 के दशक के शुरुआती दौर में एक हिट हीरो के बतौर छाए रहे।
पढ़ें रणबीर मिस करते हैं मां के हाथ का खाना
उन्होंने उस जमाने में लगभग सभी टॉप अभिनेत्रियों जैसे श्रीदेवी, जूही चावला, मीनाक्षी शेषाद्री और दिव्या भारती के साथ काम किया। अभी भी ऋषि फिल्मों में सक्रिय हैं मगर उनकी पत्नी नीतू सिंह शादी के बाद किसी फिल्म में नहीं दिखाई पड़ीं इसलिए ऐसा लगता है 30 साल बाद बड़े पर्दे पर ऋषि-नीतू की जोड़ी उनके चाहने वालों को जरुर सिनेमा हॉल तक खींच लाएगी।
ऋषि कपूर दो दूनी चार नीतू सिंह फिल्म बॉलीवुड सिनेमा bollywood cinema do dooni chaar film neetu singh rishi kapoor


Click it and Unblock the Notifications
