..................... Rishi Kapoor apologises to Rekha and Madhuri Dixit on twitter - Hindi Filmibeat

ऋषि कपूर ने अपनी इस गलती के लिए माधुरी-रेखा से मांगी माफी

[गपशप] ऋषि कपूर जब से ट्विटर पर आए हैं ट्विटर काफी मज़ेदार हो गया है। वो रोज़ कुछ ना कुछ ऐसा कर ही देते हैं कि आप बस लोट पोट हो जाएं। आज कल उनकी हर ट्वीट से कोई ना कोई राज़ तो खुल ही जाता है।

अब वो ट्विटर पर माधुरी दीक्षित को लेकर कुछ कमेंट कर बैठे हैं। उन्होंने लिखा कि माधुरी दीक्षित ही सिर्फ एक ऐसी को-स्टार गैं, जिनके साथ तीन कोशिशों के बाद भी वो कोई हिट फिल्म नहीं दे पाए। उनके एक्सप्रेशन तब लाजवाब लगे जब उन्होंने लिखा...और क्या को-स्टार थीं! माफ करना माधुरी!
ALSO READ: तो Whatsapp पर ग्रुप चैट करते 'अमर-अकबर-एंथनी'

ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित प्रेम-ग्रंथ, साहिबा और याराना में साथ नजर आए थे। इसके बाद उनकी माफियों का सिलसिला चल पड़ा। अगली बारी थी रेखा की। ऋषि कपूर ने लिखा कि हालांकि, इनके साथ ज़्यादातर रोमांटिक तरीके से कास्ट भी नहीं किया गया, लेकिन इनके साथ भी मैं बॉक्स ऑफिस पर स्कोर नहीं कर पाया। वरना रेखा जादुई असर करती हैं।

वैसे ऋषि कपूर ने वादा किया है कि अगर मौका मिला तो रिटायर होने से पहले इन दोनों के साथ किरदार निभाकर स्कोर करूंगा। सबके साथ रिकॉर्ड सही करना है। कोई डायरेक्टर सुन रहा है?
DO YOU KNOW: ऋषि कपूर पर शशि थरूर ने लगाया जातिवाद का आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X