आधी रात फिर हुआ तमाशा: सलमान की बद्तमीज़ी, सुपरस्टार से मंगवाई माफी!
Recommended Video

दारू बेकार चीज़ होती है। चढ़ जाए तो आदमी से कुछ भी करवाने लग जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ था सोनम कपूर के रिसेप्शन में। जहां 1 बजे के बाद हर कोई टल्ली था और अजीबोगरीब हरकतें कर रहा था।
बॉलीवुड में कुछ अजीब हो, दारू से जुड़ा हो और उसमें सलमान का नाम ना आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। तो सोनम कपूर के रिसेप्शन में सलमान की एंट्री हुई थी करीब 1 बजे।

वो आए, बोनी कपूर से मिले, अर्जुन कपूर को इग्नोर किया, ऋषि कपूर को भी इग्नोर किया और आगे बढ़ गए। लेकिन अब सलमान की ये हरकत, ऋषि कपूर को नागवार गुज़री।
तब तक ऋषि कपूर पार्टी में थे और शायद, थोड़ा सा शराब के असर में थे। उन्होंने सारा गुस्सा निकाला, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान पर। ऋषि कपूर ने सलमान के लिए सीमा को बहुत ही बुरी तरह सुनाया।
ये वाकया, सीमा ने जाकर तुरंत, घर की अच्छी बहू बेटियों की तरह सलमान भाई को बताया। भाई को काफी गुस्सा आ गया। अब बात बढ़कर हाथ से ना निकल जाए इसलिए, नीतू कपूर को सोहेल खान से माफी मांगनी पड़ी।
अब कई बातें हैं, पहला तो ये कि किसी की शादी की पार्टी थी। ऋषि कपूर को गुस्साया हुआ फूफा बनने की ज़रूरत नहीं थी। फिर सीमा को ये बात, बाकियों तक पहुंचाने की ज़रूरत नहीं थी। बाकियों को बात को इतना तूल देने की ज़रूरत नहीं थी। और अंत में नीतू कपूर से माफी मंगवाने की ज़रूरत तो बिल्कुल ही नहीं थी।
या फिर ये सब सलमान ने केवल इसलिए किया कि नीतू कपूर रणबीर कपूर की मम्मी हैं और कैटरीना को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं?
खैर ये पहली बार नहीं है कि जब सलमान की बद्तमीज़ के किस्से जगजाहिर हुए हैं। हमारे पास पूरा पिटारा है -


Click it and Unblock the Notifications

