सुशांत सिंह राजपूत की प्रेगनेंट मैनेजर, सूरज पंचोली और एक मर्डर - एक्टर पुनीत वशिष्ठ की वाहियत कहानी
सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बहुत सारे लोग अपनी अपनी कल्पना के घोड़े दौड़ा रहे हैं लेकिन हद तक हो गई जब एक्टर पुनीत वशिष्ठ का एक पोस्ट हर जगह वायरल होने लगा और लोग उनकी कहानी पर विश्वास करने लगे। फैन्स का कहना था कि पुनीत इंडस्ट्री के हैं इसलिए उन्हें ज़्यादा चीज़ें पता होंगी।
पुनीत की इस कहानी के मुताबिक सुशांत की कहानी के तीन भाग हैं - सूरज पंचोली, सुशांत की मैनेजर और खुद सुशांत। उनके पोस्ट में लिखा था कि आप चाहें तो इस कहानी पर यकीन करें और चाहे तो ना करें।

लोगों ने जब इस कहानी को वायरल करना शुरू किया तो पुनीत ने 30 तारीख के अपने इस पोस्ट को 2 जुलाई को एडिट किया और पोस्ट पर सबसे ऊपर FORWARD लिख दिया।
क्या हम इतने गैर ज़िम्मेदार हैं कि किसी की ज़िंदगी और मौत के बीच कहानियां गढ़ कर उन्हें वॉट्सएप पर भेजेंगे। और इससे भी ज़्यादा गैर ज़िम्मेदारी उन वॉट्सएप फॉरवर्ड को आगे फॉरवर्ड करना। पुनीत के इस पोस्ट की किसी बात से हमारा कोई लेना देना नहीं है। पर उनके पोस्ट को हम जस का तस अनुवाद कर रहे हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications
