ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी कंफर्म ! कोर्ट में रजिस्ट्रेशन के लिए किया अप्लाई- रिपोर्ट्स
बॉलीवुड एक्टर्स ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी की खबरों को लेकर पिछले लंबे समय से सुर्खियों में थे। लेकिन ताजा अपडेट की मानें तो दोनों की शादी की तारीख कंफर्म हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋचा और अली ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन दिया है. इतना ही नहीं, खबरें हैं कि दोनों इसी साल अप्रैल में शादी रचाएंगे। हालांकि अभी दोनों की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि दोनों शादी करने से पहले कोर्ट मैरिज करेंगे और फिर पूरे रीति-रिवाज से शादी रचाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 15 फरवरी को शादी के लिए कोर्ट में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया है। कहा जा रहा है कि 15 मार्च के बाद ये दोनों कभी भी शादी रचा सकते हैं। तब तक दोनों 31 मार्च तक अपनी अपनी फिल्मों की शूटिंग से फ्री हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications