सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की शादी की खबर सही, लेकिन परिवार नहीं था राजी !
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बीते 14 जून को मुंबई के ब्रांदा स्थित फ्लैट पर सुसाइड कर लिया। एक्टर पिछले 6 महीने से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। कई रिपोर्ट्स ने दावा किया कि एक्टर अपने फिल्म प्रोजेक्ट्स और काम को लेकर अवसाद में थे। ऐसे आरोप लगने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करना शुरू किया। सुशांत के आसपास के लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी की। 18 जून को सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पुलिस स्टेशन बयान दर्ज करने पहुंची।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को डेट करने की बात को सही ठहराया। उन्होंने ये भी कहा कि दोनों इस साल शादी को लेकर प्लान भी कर रहे थे। वहीं सामने आया कि सुशांत-रिया ने जल्द ही एक प्रोपर्टी भी खरीदने वाले थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जलेबी एक्ट्रेस रिया ने बताया कि वह कभी सुशांत के परिवार के साथ घुली मिली नहीं हैं। लेकिन उन्होंने ये भी मेंशन किया कि सुशांत के परिवार को मेरा अंतिम यात्रा में शामिल होने से इशु थे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications