..................... सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती का कैसा था रिश्ता ? डिप्रेशन, अफेयर, लड़ाई, ब्रेकअप से लेकर शादी तक- पूरी डिटेल rhea chakraborty statement overall details break up fight, depression and Relationship on Sushant Singh Rajput suicide - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती का कैसा था रिश्ता ? डिप्रेशन, अफेयर से लेकर शादी तक- पूरी डिटेल

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में हाल में ही रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस में बयान दर्ज करवाया। इसके बाद से तरह तरह के कयास और छुट पुट रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। दरअसल रिया चक्रवर्ती से करीब 9 घंटे तक पुलिस पूछताछ ने पूछताछ की। इसके बाद से उनके बयानों को लेकर तरह तरह की खबरें सामने आईं। पिंकविला रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कई महीने से सुशांत सिंह राजपूत की सबसे करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती ही सबसे ज्यादा और कई दिनों तक एक्टर के साथ थीं। ऐसे में उनका बयान सबसे महत्वपूर्ण रहा। आइए बताते हैं क्या क्या खबरें और क्या क्या अफवाहें दोनों के अफयेर, शादी, ब्रेकअप व तमाम चीजों को लेकर जारी हैं।

बता दें 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर सभी को चौंका दिया। उस दौरान फ्लैट पर चार लोग थे। दो कुक, एक नौकर और एक दोस्त। लेकिन सुशांत ने अपने बैडरूम में आत्महत्या की, जिसके बारे में कमरे में मौजूद किसी भी शख्स को अंदेशा नहीं था। जब काफी देर तक बैडरूम का दरवाजा बंद था तो इन साथियों को शक हुआ और इसकी जानकारी पुलिस में दी गई।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput: Rhea ने कुबूली शादी और झगड़े की बात:Rhea पूछे गए कौन-कौन से सवाल ?| FilmiBeat

वहीं कुछ रिपोर्ट्स ने दावा किया कि रिया चक्रवर्ती कुछ दिन पहले तक सुशांत के साथ ही थीं। सुसाइड से कुछ दिन पहले सुशांत ही उन्हें घर छोड़कर आए थे। अब रिया चक्रवर्ती को लेकर भी कई बयान सामने आ रहे हैं। जानिए क्या क्या कयास लगाए जा रहे हैं।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X