ED की जांच में रिया चक्रवर्ती नहीं कर रही सहयोग, बना रहीं बहाने- कई घंटों से पूछताछ जारी !
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस लगातार गंभीर होता जा रहा है। बिहार व मुंबई पुलिस की तकरार के बीच सुशांत केस सीबीआई को सौंप दिया गया है। वहीं सुशांत के पिता द्वारा 15 करोड़ के गबन के आरोपों के बाद ईडी भी जांच कर रही है। इसी के चलते सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को मुंबई प्रवर्तन निदेशालय तलब किया गया। कई घंटे से रिया चक्रवर्ती से पूछताछ चली। यहां रिया चक्रवर्ती का भाई शौविक भी नजर आए।
मीडिया सूत्रों की मानें तो कहा जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ईडी जांच में सहयोग नहीं कर रहीं। वह बहाने बना रही हैं और कह रही हैं कि उन्हें कुछ याद नहीं हैं। ईडी द्वारा पूछे गए सवालों पर जलेबी एक्ट्रेस का उचित जवाब नहीं मिल पा रहा है। हालांकि ऐसी डिटेल की फिल्मीबीट पुष्टि नहीं करता है। इस तरह की रिपोर्ट्स मीडिया में लगातार सामने आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications