रिया चक्रवर्ती के हाथ लगी बड़ी फिल्म, द्रोपदी का रोल- एक बार फिर रची जाएगी महाभारत !
सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद लगातार रिया चक्रवर्ती चर्चा में बनी हुई हैं। हाल में ही रिया चक्रवर्ती ने टाइम्स 50 की मोस्ट डिजाइरेबल वीमेन की लिस्ट में टॉप किया था। अब खबरें आ रही हैं कि रिया चक्रवर्ती के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो सूत्रों के हवाले से पता चला है कि महाभारत से जुड़ा प्रोजेक्ट रिया चक्रवर्ती के हाथ लगा है।
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रिया चक्रवर्ती को द्रोपदी का रोल ऑफर हुआ है। इस प्रोजेक्ट्स को लेकर रिया चक्रवर्ती को अप्रोच किया गया है और फिलहाल इस पर मेकर्स से चर्चा चल रही है। इसे एक बड़ा और अहम प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

खैर इस तरह की खबरों पर न तो रिया चक्रवर्ती ने न ही मेकर्स ने मुहर लगाई है। फिलहाल महज अफवाह के तौर पर ही इसे देखा जा सकता है। लेकिन अगर ये खबरें सही निकली तो रिया चक्रवर्ती के लिए बॉलीवुड में वापसी करने का ये बड़ा मौका है।
कुछ दिन पहले ही खबरें आई थीं कि रिया चक्रवर्ती काम ढूंढ रही हैं और वह साउथ में भी काम करने को तैयार हैं। इन सब खबरों के बीच रिया चक्रवर्ती के इस प्रोजेक्ट्स को लेकर अटकलें जारी है।

इस फिल्म में नजर आएंगी रिया चक्रवर्ती
इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन और क्रिस्टल डिसूजा संग चेहरे फिल्म में रिया चक्रवर्ती नजर आएंगी। ये फिल्म कोरोना के चलते पोस्टपोन कर दी गई है।

जलेबी
रिया चक्रवर्ती इससे पहले साल 2018 की फिल्म जलेबी में लीड रोल में नजर आई थीं। जिसे महेश भट्ट, मुकेभ भट्ट द्वारा प्रोड्यूस किया गया था। रिया के अलावा फिल्म में वरुण मित्रा भी लीड रोल में थे। ये एक प्रेम कहानी थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म हिट होने से चूक गई थी।

करियर की शुरुआत
रिया चक्रवर्ती ने टेलीविजन से अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2009 में एमटीवी इंडिया टीवी के टीन दिवा से किया था।

डेब्यू
रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म Tuneega Tuneega से किया था। ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications