'रिवाल्वर रानी' में कंगना का आदमखोर किस, वीर के होठों से निकाला खून

तो वहीं फिल्म के बारे में एक औऱ खास बात सामने आयी है और वो यह कि फिल्म के एक सीन में कंगना ने अभिनेता वीर दास को इतनी जोर से किस किया कि वीर के होठों से खून निकलने लगा और जब वो चिल्लाने लगे तब जाकर कंगना ने उन्हें छोड़ा।
Video: 'रिवाल्वर रानी' में कंगना का आदमखोर किस
बताया जा रहा है कि फिल्म के एक सीन में कंगना को पुलिस पकड़कर ले जाती है। जब पुलिस उसे लेकर जाने लगती है तो वो पुलिस से कहती है कि उसका एक बहुत जरूरी काम रह गया है और वो तब फिल्म के हीरो को कमरे में खींचती है और किस करती है। फिल्म के इस सीन को कंगना के आक्रामक तेवर के चलते कई बार में शूट करना पड़ा है। 'रिवाल्वर रानी' 25 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है।
फिल्म का टाईटिल ट्रैक काफी हिट हो चुका है। कंगना की पिछली फिल्म क्वीन ने काफी धांसू बिजनेस किया है इसलिए इस फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता, उम्मीदें और जिज्ञासाएं बहुत बढ़ गयी हैं। देखते हैं फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है?


Click it and Unblock the Notifications