Revealed: 'रईस' में ऐसे दिखेंगे शाहरूख.. दाढ़ी और चश्मे के साथ!

[बॉलीवुड न्यूज] शाहरूख खान फिलहाल अपनी फिल्म 'रईस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लिहाजा, उनके करोड़ों फैंस इस फिल्म से जुड़ी हर जानकारी जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। खासकर शाहरूख खान के लुक को लेकर। बता दें, इस फिल्म में किंग खान काफी अलग दिखने वाले हैं।

shahrukh

बहरहाल, हम यहां आपके लिए शाहरूख खान का एक स्केच वर्जन लेकर आए हैं। रईस फिल्म में शाहरूख इसी लुक में नजर आने वाले हैं। किंग खान की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।

हालांकि, ये शाहरूख की स्केच हैं, लेकिन हमें उम्मीद है यह तो आप समझ ही गए होंगे कि राहुल ढ़ोलकिया की फिल्म रईस में शाहरूख कैसे नजर आने वाले हैं। दाढ़ी वाले और चश्मा पहने शाहरूख अपने आम लुक से काफी डिफरेंट और गंभीर लग रहे हैं।

'सलमान खान को हुई जेल तो बॉलीवुड छोड़ दूंगा'

बता दें, फिल्म रईस की कहानी एक लड़के के इर्द गिर्द घूमती है जो किसी भी तरह अमीर बनना चाहता है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी और माहिरा खान भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। रईस में आप 80s के अहमदाबाद को देखेंगे। फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X