REVEALED: शाहरूख की 'रईस' में ऐसा होगा माहिरा खान का किरदार.. दमदार!
[गपशप] शाहरूख खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर फिल्म 'रईस' में माहिरा खान लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाने वाली हैं। फिलहाल माहिरा को लेकर ज्यादा हाइप नहीं दिया जा रहा है। लेकिन बता दें, फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार है।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि-'फिल्म गुजरात के मुस्लिम बस्ती की कहानी है। रईस एक ऐसे आदमी की कहानी है, जो अचानक से पॉवरफुल बन जाता है। वहीं, माहिरा फिल्म में शाहरूख की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।'
ALERT: 'सुल्तान' से आगे दौड़ रही है शाहरूख की 'रईस'..
माहिरा का किरदार शाहरूख को उस ऊंचाई पर पहुंचने में मदद करता है। बता दें, माहिरा इस फिल्म के लिए पहली च्वॉइस नहीं थीं। बल्कि इस रोल में पहले हुमा कुरैशी को अप्रोच किया गया था। लेकिन बाद में निर्देशक ने माहिरा को लेना सही समझा। उनके अनुसार, माहिरा किरदार की चाल- ढ़ाल ज्यादा बेहतर तरीके से निभा पाएगी।
जल्द ही फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज होने वाला है, जिसमें हमें माहिरा की झलक मिलने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरूख और माहिरा ने हाल ही में फिल्म के लिए एक डांस सीक्वेंस फिल्माया है।
यहां जानते हैं रईस से जुड़ी दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications



