रेशमी और अमित अब भी साथ

By Staff

रेशमी घोष और अमित गुप्ता का काफी समय से रोमांस चला आ रहा है लेकिन हाल ही में दोनो के बीच ब्रेकअप की खबर उड रही है. रेशमी घोष मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीत चुकी है. वह मूल रुप से कोलकाता की है. उसने माडलिंग के साथ कुछ बंगाली और हिंदी फिल्में भी की है. रेशमी ने एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू से में अपने अभिनय से अच्छी पहचान बनाई.

अमित के साथ अपने संबधो पर रेशमी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वह अमित से अभी भी उतना ही प्यार करती है जितना पहले करती थीं. असल में उसका अमित से झगडा हुआ था जिस कारण उसने अपनी नेटसाइट में अपने को सिंगल बताया था लेकिन बाद में जब अमित के साथ उसकी सुलह हो गई तो उसने उसे बदलकर कमिटेड कर दिया. इससे ज्यादा कोई बात नहीं हुई. लगता है इसी वजह से लोगों को गलतफहमी हो गई है.

अमित गुप्ता से जब इस बारे में पूछा गया तो वे कुछ नाराज से हो गये और बोले इस तरह की बेसिर पैर की अफवाहें कहां से उडती है. लोंगो को उनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में इतनी रुचि क्यों हैं. उनका रेशमी से कोई लगाव नहीं हुआ है और वे दोनो साथ ही हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X