रेमो डीसूज़ा के साथ तैयार है सलमान खान की अगली फिल्म, टाईटल भी फाईनल!
सलमान खान और रेमो डीसूज़ा ने रेस 3 में काम किया और फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई जिसके बाद डायरेक्टर रेमो डीसूज़ा और सुपरस्टार सलमान खान के बीच कोल्ड वॉर की खबरें आईं। लेकिन अब रेमो ने स्ट्रीट डांसर 3d के प्रमोशन के दौरान, इन सारी खबरों पर पानी डाल दिया है।
रेमो ने बताया कि वो और सलमान खान एक फिल्म पर काम करने वाले थे लेकिन उस वक्त हो नहीं पाया। फिल्म का नाम डांसिंग डैड है। मेरे पास वो स्क्रिप्ट अभी भी तैयार है और जब भी वो मुझे डेट्स देंगे, हम तुरंत वो फिल्म शुरू कर देंगे।

रेस 3 के फ्लॉप होने के बारे में बात करते हुए रेमो ने बताया कि मैं बहुत खुश था कि मुझे सलमान खान को डायरेक्ट कने का मौका मिला। मैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन से भी बहुत खुश था। मैं बस एक चीज़ से दुखी था और वो था फिल्म के रिव्यू।
हालांकि मैं रिव्यू से भी निराश या हताश नहीं हुआ था बस मैं उम्मीद कर रहा था कि फिल्म को अच्छे रिव्यू मिलेंगे। मेरी ईक्वेशन सलमान खान के साथ शानदार है।
गौरतलब है कि पहले भी सलमान के मेहनती अंदाज़ के बारे में बात करते हुए रेमो बता चुके हैं कि लोगों को लगता है कि सलमान खान बस बेल्ट हिला देते हैं और फिल्म चल जाती है लेकिन वो बहुत मेहनत करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
