डायरेक्टर ने खोली 'शर्मीले' टाइगर श्रॉफ की पोल..INTERESTING...

By Shweta

टाइगर श्राफ और जैकलीन फर्नांडिज की ए फ्लाइंग जट रिलीज हो गई और लोग फिल्म को पसंद भी कर रहे हैं। खासकर बच्चे तो फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। काफी समय बाद एक ऐस फिल्म आई जिसे खासकर बच्चे देख सकते हैं।

[#FilmReview: अ फ्लाइंग जट...बच्चों ने थोड़ा भाव क्या दिया...उड़ ही गए टाइगर]

इस फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा वैसे तो टाइगर श्राफ की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं लेकिन रेमो डिसूजा ने टाइगर और जैकलीन की ऐसी पोल खोली की बेचारे शर्मीले टाइगर और भी शरमा जाएंगे। अब ये तो आप भी जानते हैं कि टाइगर श्रॉफ का इस फिल्म में जैकलीन के साथ किसिंग सीन भी है।

Tiger Shroff

इसी से जुड़ा मजेदार वाक्या रेमो ने दोनों के बारे में शेयर किया। दरअसल हुआ कुछ यूं कि टाइगर श्राफ और जैकलीन का असल में किसिंग सीन नहीं शूट किया जाना था बल्कि दोनों को बस काफी पास आना था जिससे लगे कि दोनों किस कर रहे हैं।

लेकिन जैसे ही रोल बोला गया टाइगर और जैकलीन एक दूसरे को किस करने लगे और ये रेमो डिसूजा के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। इसलिए उन्होंने इसे फिल्म में डाल भी दिया।

टाइगर श्रॉफ की यह तीसरी फिल्म है और उन्होंने हर फिल्म में अपनी एक्ट्रेस को किस किए हैं इसलिए वो अब धीरे धीरे बॉलीवुड के नए सीरियल किसर बनते जा रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ के बारे में वैसे कहा जाता है कि वो काफी शर्मीले स्वभाव के हैं और फिल्म की तरह असल जिंदगी में भी वो अपनी मम्मी से काफी डरते हैं। वो कहते हैं कि शूट के लिए मैं कितना भी घर के बाहर रहूं लेकिन घर जाने के बाद मम्मी बॉस होती हैं और जो चाहती हैं वही होता है।

टाइगर श्रॉफ फिलहाल स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और मुन्ना माइकल की शूटिंग जल्द ही शुरू कर सकते हैं और इसके अलावा बागी का सीक्वल बागी 2 भी अगले साल जनवरी तक शुरू हो सकता है फिल्म में उनके ऑपोजिट श्रद्धा की जगह एमी जैक्सन के होने की बात चल रही है।

टाइगर श्रॉफ फिलहाल सिर्फ 25 साल के हैं और अपनी 3 फिल्में में ही वो दिखा चुके हैं वो लंबी रेस का घोड़ा और कंप्लीट पैकेज हैं। उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती ही जा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X