सब कुछ हुआ फाइनल, सलमान हुए OUT, कैंसिल हुआ ABCD 3

एबीसीडी 3 को लेकर रोज़ कोई ना कोई नई खबर आती ही रहती है। खबरों की शुरूआत हुई थी सलमान खान के एबीसीडी 3 साइन करने से। इसके बाद, उन्होंने फिल्म वरूण धवन को दे दी क्योंकि सलमान को लगा कि इस उम्र में वो डांस करते अच्छे नहीं लगेंगे।

खैर, फिर टीसीरीज़ ने रेमो डीसूज़ा की एबीसीडी 3 के लिए हाथ मिलाया और फिल्म की कास्ट अनाउंस हुई वरूण धवन और कैटरीना कैफ। लेकिन किसी ने ये ध्यान नहीं दिया कि फिल्म नहीं अनाउंस हुई।

remo-d-souza-s-varun-dhawan-katrina-kaif-starrer-not-titled-abcd-3

यानि कि एबीसीडी 3 कैंसिल हो चुका है। क्योंकि एबीसीडी और एबीसीडी 2 डिज़्नी यूटीवी ने प्रोड्यूस की थी। लेकिन तीसरे पार्ट के लिए टीसीरीज़ आगे आ चुका है। पर फिल्म का टाईटल यूटीवी के पास है।

इसलिए फिलहाल फिल्म को किसी और नाम से प्रोड्यूस किया जाएगा। हालांकि ये ज़रूर हो सकता है कि सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ बातचीत हो और भूषण कुमार एबीसीडी टाइटल ले लें।

क्योंकि कुल मिलाकर देखा जाए तो इस पूरी सीरीज़ की जान इसी टाइटल पर टिकी है। अगर एबीसीडी 3 नहीं तो फिर ये कोई और डांस फिल्म है। उससे ज़्यादा कुछ नहीं है।

गौरतलब है कि एबीसीडी सुपरहिट और एबीसीडी 2 100 करोड़ी क्लब का हिस्सा थी। ऐसे में एबीसीडी 3 को ये नाम ना मिलना, फिल्म के लिए नुकसानदेह होगा।

जानिए बॉलीवुड की सबसे सफल सीरीज़ -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X