BUZZ.... नहीं होंगे अक्षय कुमार.. शाहरूख की धमाकेदार सोलो रिलीज!
अफवाहों की मानें तो नीरज पांडे के निर्देशन में बनने वाली अक्षय कुमार की फिल्म 'क्रैक' पोस्टपोंड हो सकती है। यानि की शाहरूख की फिल्म होगी सोलो रिलीज।
जी हां, साल 2017 की सबसे धमाकेदार टक्कर.. अक्षय कुमार की क्रैक और शाहरूख खान की द रिंग अब टल सकती है। और यह सब अक्षय कुमार की वजह से। दरअसल, अक्षय की फिल्म क्रैक में देरी होने की संभावना है।

रूस्तम के रिलीज होते ही नीरज पांडे ने अक्षय कुमार के साथ अपनी फिल्म 'क्रैक' की घोषणा कर दी थी। फैंस को काफी उम्मीद थी कि जल्द ही फिल्म की शुरुआत हो जाएगी, लेकिन क्रैक से पहले ही अक्षय फिल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' पर काम शुरु कर चुके हैँ।
हाल ही में एक्टर ने टॉयलेट एक प्रेम कथा के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे साफ है कि फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। लिहाजा, माना जा रहा है कि क्रैक कुछ समय के लिए टल सकती है। बता दें, क्रैक 2017 अगस्त में शाहरूख खान की फिल्म 'द रिंग' को टक्कर देने वाली है।
लेकिन यदि फिल्म पोस्टपोंड हो जाती है तो शाहरूख की फिल्म को सोलो रिलीज मिल जाएगी..
यहां जानें 2017 में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications