'अमिताभ बच्चन के लिए सिंदूर लगाती हैं रेखा!'
सदाबहार एक्ट्रेस रेखा की खूबसूरती के तो लाखों दिवाने हैं। लेकिन आज तक लोग उनके सिंदूर के पीछे का राज नहीं जान पाए। खैर सालों से छिपे इस राज से पर आखिरकार पर्दा उठ गया है। और सामने वह सच आया है, जिसका लोग अंदाजा भी नहीं लगा सकते। इस बात में कितनी सच्चाई है, यह तो रेखा ही जानें, लेकिन आपको बता दें, बातों ही बातों में एक्टर पुनीत इस्सर की पत्नी ने खुलासा किया है कि रेखा बिग बी यानि की अमिताभ बच्चन के लिए सिंदूर लगाती हैं।

हालांकि, पुनीत इस्सर की पत्नी दिपाली इस्सर का यह बयान काफी विवादस्पद है। लेकिन एक अंग्रेजी पत्रिका में छपे खबर के अनुसार यह सच है। रेखा को बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री के रूप में देखा जाता है। आज भी उनके स्टाइल को युवा फॉलो करते हैं। वहीं, विद्या बालन जैसी एक्ट्रेस भी खुलकर उनके जैसी दिखने की कोशिश करती हैं। लेकिन सवाल फिर वहीं आकर रूक जाता, जब लोग रेखा को सिंदूर के साथ देखा करते। वैसे कई लोग इसे रेखा का स्टाइल स्टेटमेंट भी माना करते हैं।
रेखा और अमिताभ बच्चन की प्रेम कहानी से सब वाकिफ हैं। यह ज्यादा समय तक चल नहीं पाई, लेकिन इनके प्यार को कई बार चर्चा में लाया गया है। हालांकि, आज तक कोई भी हिम्मत नहीं कर पाया कि इन दिग्गजों से उनके पर्सनल लाइफ पर सवाल कर सके।
पढ़ें- अमिताभ बच्चन और रोमांस
बहरहाल, दिपाली इस्सर के बयान से मीडिया में तूफान आ सकता है। वहीं, यह भी संभव है कि दिपाली इस्सर ने यह बयान उस वक्त दिया होगा, जब पुनीत बिग बॉस के घर में थे, और रेखा प्रमोशनल इवेंट के दौरान शो में आई थीं। लेकिन उन्होंने बिग बॉस के घर में पुनीत को पूरी तरह से इग्नोर किया था। आपको बता दें, फिल्म कूली के समय जब बिग बी को चोट लगी थी, तो रेखा ने ही पुनीत को इसका जिम्मेदार माना था। जिसके बाद दोनों के बीच खटास आ गई थी।
बहरहाल, इस बयान के साथ दिपाली इस्सर ने बच्चन परिवार पर जो भाव जाहिर किया है, उसपर बच्चन परिवार क्या प्रतिक्रिया देते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा। हालांकि, इस बयान पर दिपाली को बिग बी फैंस को गुस्सा भी सहना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
