PICS: बोल्ड दृश्य देने के लिए मल्लिका शेरावत ने ली रेखा से टिप्स!
मल्लिका शेरावत अपनी आने वाली फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स के लिए दिन रात प्रमोशन में जुटी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने एक हिंदी दैनिक को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि डर्टी पॉलिटिक्स बाकी की बोल्ड फिल्मों से बिल्कुल अलग है। इस फिल्म की खासियत है इसकी कहानी और किरदार। यहां ग्लैमर को दूसरे स्थान पर रखा गया है।
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए मल्लिका ने कहा कि मैं खुश हूं कि मुझे ऐसा किरदार मिला, जो महत्वाकांक्षी है और उसकी ख्वाहिश चीफ मिनिस्टर बनने की है। मुझे एक ऐसी औरत का किरदार निभाना था, जिसे अपनी देह का इस्तेमाल करने का कोई अफसोस नहीं है। अपने किरदार की यही बात मुझे बहुत पसंद आई।
आम तौर पर मुझे ग्लैमर वाले रोल के लिए ही याद किया जाता रहा है। इनमें से कुछ चले और कुछ नहीं। मैं इस ग्लैमर के दायरे में फंसकर रह गई हूं और शायद सीरियस फिल्ममेकर यही सोचते रहे हैं कि मैं उनकी फिल्मों को निभा पाऊंगी या नहीं। 'डर्टी पॉलिटिक्स' के साथ ऐसे सभी फिल्मकार मेरे अभिनय का एक अलग ही पहलू देखेंगे।
ओमपुरी के साथ बोल्ड दृश्यों पर मल्लिका का कहना था कि मेरी मॉम उनकी फिल्में देख-देखकर बड़ी हुई हैं और मुझे पर्दे पर उनके साथ इंटिमेट सीन करने के लिए कहा जा रहा था और वह भी पूरी डिटेल के साथ। बहुत शर्म आ रही थी। लेकिन ओमजी ने मुझे बताया कि वे ऐसे ही कुछ सीन 'आस्था' मूवी में रेखाजी के साथ कर चुके हैं। मल्लिका की आइडल वैसे भी रेखा ही है। उनकी अगली फिल्म भी रेखा की फूल बने अंगारे के रीमेक है जो लगभग फाइनल हो चुकी है। बेबाकी हो तो मल्लिका जैसी।


Click it and Unblock the Notifications
