अमिताभ के लिए रेखा ने रजनीकांत की 'राणा' छोड़ी

Amitabh Bachchan Rekha
कहते है अगर इश्क का रोग एक बार लग जाये तो जितना भी इलाज करा लो वो ठीक नहीं होता है, ना तो दुआ और ना ही दवा काम आती है, वक्त थोड़े देर के लिए मलहम लगा देता है लेकिन गाहे-बेगाहे मुहब्बत की टीस उठती ही रहती है। जी हां दोस्तों हम बात कर रहे हैं, बॉलीवुड के उस जोड़े के बारे में जिनके प्यार पर उम्र हावी नहीं हुई है, जिसके कारण लोग आज भी इस रहस्यमय अधूरे प्यार के बारे में जानना चाहते हैं। आपने सही समझा यहां बात हो रही है बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड क्वीन रेखा की।

जिनका जिक्र जब भी होता है लोगों की धड़कने बढ़ जाती है, दरअसल मामला ये है कि लगभग बीस साल बाद साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत और अमिताभ बच्चन एक साथ फिल्म 'राणा' में साथ आ रहे है, जिसमें अभिनेत्री की भूमिका रेखा को ऑफर की गई थी। लेकिन रेखा ने इस ऑफर को ठुकरा दिया फिल्मकारों का तो कहना है कि रेखा ने इस रोल के लिए ज्यादा पैकेज मांगे थे जो उन्हें नहीं मिले इसलिए फिल्म उन्होंने छोड़ दी।

लेकिन अंदर की खबर रखनेवालों का कहना है कि रेखा को पहले पता नहीं था कि फिल्म में बिग बी हैं, इसलिए पहले उन्होंने हां कर दी थी, लेकिन जब बाद में पता चला कि फिल्म में अमिताभ भी है तो रेखा ने फिल्म छोड़ दी। खैर कारण कुछ भी हो, सच्चाई ये ही है कि रेखा-अमिताभ आज भी आमने-सामने आने में कतराते हैं, पता नहीं, दोनों के दिलों में कौन सा डर समाया है जिसके चलते दोनों को लगता है कि अगर वो आमने-सामने आये तो कुछ ऐसा सच सामने आ जायेगा जिसका सामना दोनों के लिए मुश्किल होगा।

आपको बता दें कि रेखा और अमिताभ ने एक साथ कई हिट फिल्में दी है जिनमें गंगा की सौगंध, खून-पसीना, नटवरलाल, सुहाग, मुकद्दर का सिंकदर और सिलसिला शामिल है। यश चोपड़ा निर्देशित सिलसिला दोनों की आखिरी फिल्म थी जिसमें दोनों ने साथ काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X