..................... इस महिला के साथ लिव इन में रहती हैं लीजेंड्री एक्ट्रेस रेखा? Rekha lives in live-in with her secretory Farzana? Because of this her husband died, Book claims! - Hindi Filmibeat

इस महिला के साथ लिव इन में रहती हैं लीजेंड्री एक्ट्रेस रेखा? इसी वजह से पति ने किया सुसाइड!

rekha

Rekha Live in Relationship with Farzana- लीजेंड्री एक्ट्रेस रेखा का अपना एक दौर रहा है और एक कहानी रही है जो कि सभी के सामने खुली किताब की तरह है। हालांकि कुछ ऐसी बातें भी हैं जो कि शायद आपने ना सुनी हों लेकिन एक किताब में इसका दावा किया गया है।

ये बात काफी चौकाने वाली है और हो सकता है कि आपको इसपर यकीन भी ना आए। खबरें हैं कि रेखा अपनी सेक्रेटरी फरजाना के साथ काफी समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हैं और इसका दावा किया गया है। जी हां, यासिर उस्मान ने अपनी किताब में इसको लेकर खुलासा किया है।

इस किताब में यासिर ने सिर्फ यही नहीं कहा बल्कि उनका कहना ये भी है कि उनके इस रिश्ते की वजह से ही उनके पति मुकेश अग्रवाल ने सुसाइड कर ली थी। इसके पहले मशहूर पत्रकार मालविका सांघवी ने रेखा की लव लाइफ पर तंज कसा था। फरजाना को लेकर ढेरों बातें इस किताब में हैं।

पता ये भी चला है कि फरजाना ही इकलौती ऐसी महिला हैं जिनको रेखा के बेडरूम में जाने की इजाजत है। इसके अलावा कोई भी उनके बेडरूम की तरफ रुख नहीं कर सकता है। हालांकि ये सच्चाई क्या है इसको लेकर की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं सामने आया है।

सिंदूर लगातीं हैं रेखा

सभी जानते हैं कि रेखा अभी भी सिंदूर लगाती हैं और मंगलसूत्र पहनती हैं। उनको लेकर अक्सर कई तरह की बातें होती हैं जो कि लोगों के बीच काफी रोचक तरीके सामने आती हैं। रेखा अपने जमाने की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से एक रही हैं लेकिन उनको आसानी से इस इंडस्ट्री में जगह नहीं मिली थी ये भी सच है।

इसके अलावा उनका नाम अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ा था और कई लोग कहते हैं कि अमिताभ बच्चन और रेखा एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस थे लेकिन किसी कारणवश दोनों की शादी नहीं हो पाई थी। अब इस किताब और इसको दावों को लेकर रेखा की तरफ से क्या रिएक्शन आता है ये देखने वाली बात होगी।

Read more about: rekha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X