रेखा ने जया को गले लगाया

Rekha Jaya bachchan
कहते हैं पुरानी बात भूला कर आगे की सुध लो। तभी जिंदगी अच्छे से आगे बढ़ सकती हैं। और शायद इसी जुमले पर बॉलीवुड की एवर ग्रीन अदाकारा रेखा चल रहीं हैं तभी तो मैडम ने बीती बात भूलाकर जया बच्चन को गले लगा लिया। मौका था फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष की पुस्तक 'चेहरे' के विमोचन समारोह का। जहां रेखा ने जया बच्चन से गले मिलकर सबको हैरान कर दिया। रेखा सिर्फ जया से गले ही नहीं मिलीं, बल्कि कुछ पल ठहरकर उन्होंने जया से चंद बातें भी कीं, लेकिन इस घटना से यह अनुमान लगाना कि अब जया और रेखा के बीच दोस्ती हो जाएगी, सरासर गलत होगा।

पढ़े : 'मुलायम' की 'राजनीति' पर भारी 'जया' का 'अमर प्रेम'

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, जया बच्चन ने समारोह में रेखा को नजरअंदाज करने की पूरी कोशिश की। वे मंच पर जब उम्दा अभिनेत्रियों का नाम ले रही थीं तो उन्होंने हेमा मालिनी, पद्मिनी कोल्हापुरे और काजोल का नाम तो लिया, लेकिन मंच के सामने पहली कतार में बैठी रेखा का नाम उन्होंने नहीं लिया। वे रेखा से नजरें नहीं मिला रही थीं, पर जब वे मंच से उतरीं तो उनका सामना अचानक रेखा से हो गया। दरअसल, रेखा ठीक आशा भोंसले के बगल की सीट पर बैठी थीं।

जया बच्चन समारोह से निकलने से पहले आशा भोंसले से मिलने पहुंचीं और उनकी नजर बगल में बैठी रेखा से टकरा गई। जया ने रेखा को अनदेखा करने की कोशिश की लेकिन तब तक रेखा मुस्कुराते हुए खड़ी हो गईं और उन्होंने जया बच्चन की तरफ अपने दोनों हाथ बढ़ा दिए। जया बच्चन ने इस पल की कल्पना नहीं की थी इसीलिए उनके चेहरे पर खुशी से अधिक आश्चर्य के भाव दिखे।

जया और रेखा का गले मिलना उस छत के नीचे मौजूद सभी लोगों के लिए हैरानी का विषय बन गया। जया और रेखा कुछ पल ऐसे हंसकर बातें करती रहीं जैसे उनके बीच कभी मनमुटाव ही नहीं था। गौरतलब है कि जया बच्चन के समारोह से जाने के बाद रेखा को मंच पर आमंत्रित किया गया तथा उनका अभिनंदन किया गया। जया से मिलने के बाद रेखा बेहद खुश नजर आईं। रेखा पहली बार सार्वजनिक मंच पर बिंदास दिखीं। रेखा ने मंच पर अपनी फिल्म उमराव जान का दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए गीत भी गुनगुनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X