OUCH.. अमिताभ बच्चन को देखकर हड़बड़ा गईं रेखा.. और कहा-
हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन के दौरान रेखा और अमिताभ बच्चन का आमना सामना हुआ। यहां जानें क्या हुई पूरी बात।
रेखा और अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के ऐसे दो सितारे हैं, जो शायद कभी एक दूसके के सामने नहीं आना चाहते हैं। हाल ही में फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल एवार्ड्स के दौरान रेखा रेड कार्पेट पर मीडिया के सामने थीं। उन्होंने काफी पोज भी किया, लेकिन अचानक ही वह हड़बड़ा कर वहां से निकलने लगीं।
जब फोटोग्राफर्स ने उन्हें रूकने के लिए कहा तो, रेखा ने कहा- वो आ रहे हैं.. और तुरंत ही वहां से चली गईं। तब सबने ध्यान दिया कि दूसरी तरफ से अमिताभ बच्चन ग्रैंड एंट्री ले रहे हैं। फिर सबकी समझ में आ गया कि रेखा क्यों जल्दी जल्दी में वहां से निकल गईं।
[इस टॉप एक्ट्रेस को हीरो ने किया जबरदस्ती KISS.. आंखों से निकल पड़े आंसू!]

गौरतलब है कि हाल ही में रेखा पर लिखी एक किताब भी काफी सुर्खियों में आई थी। यासीर उस्मान द्वारा लिखी गई इस किताब में रेखा ने उनके और अमिताभ से जुड़े कुछ अनकहे पहलू भी सामने रखे थे।
बहरहाल, यहां देंखे रेखा और अमिताभ बच्चन की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications








