»   » रेखा-अमिताभ: अनकही-खूबसूरत दास्तां

रेखा-अमिताभ: अनकही-खूबसूरत दास्तां

बाॅलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री रेखा का आज जन्मदिन है। 60वें बसंत में कदम रखने वाली की रेखा की सुंदरता में कहीं कमी नहीं आई है। वह कल भी जवां थी और आज भी जवां दिखती हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर रेखा से जुड़ी भूली बिसरी यादों को हम आपके साथ शेयर करते हैं। जिसमें खास है रेखा का अमिताभ बच्चन के साथ प्यार, रोमांस और ब्रेकअप। इतना ही नहीं रेखा के जन्मदिन 10 अक्टूबर के बाद अमिताभ बच्चन भी 11 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिबे्रट करने जा रहे हैं। यानि स्टार्स भी दोनों को एक दूसरे के करीब नहीं ला सके।

अहम है कि जहां ग्लैमरस रेखा आज भी तन्हां हैं, वहीं अमिताभ एक भरे पूरे परिवार के साथ जिंदगी बिता रहे हैं। कह सकते हैं अपने प्यार से बिछड़ कर आज भी रेखा अधूरी हैं। मगर खुशखबरी यह भी है कि 33 साल बाद दोनों एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। यह जानकर भारत भर के फिल्मी दीवाने हाॅट जोड़ी को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

अपने परिवार की गरीबी के चलते रेखा ने फिल्मों की तरफ रुख किया था। रेखा ने अमिताभ बच्चन से अपने प्यार की चर्चाओं पर आज तक लोगों के सामने नहीं स्वीकारा है। रेखा-अमिताभ इंटरव्यू के दौरान अपने रिलेशनशिप के सवाल पर दूरी बनाए रखते हैं। फिल्म दो अनजाने से रेखा का अफेयर अमिताभ के साथ शुरु हुआ था। इसके बाद दोनों तमाम फिल्में जैसे खून पसीना, सुहाग, मुकद्दर का सिकंदर, गंगा की सौंगध, राम बलराम, मिस्टर नटवरलाल और सिलसिला में साथ-साथ दिखाई दिए। सिलसिला दोनों के साथ चलने वाले फिल्मी करियर की अंतिम फिल्म थी। इसके बाद रेखा-अमिताभ किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आए।

फिल्म सिलसिला के साथ ही दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाओं का बाजार काफी गर्म हो चुका था। एक लंबे अंतराल के बाद दोनों साथ फिल्म में दिखाई देंगे। इससे पहले हाॅट एंड ग्लैमरस रेखा की फिल्म सुपर नानी रिलीज होने जा रही है। तो चलिए आज सुंदरी रेखा के जन्मदिन पर उनको हार्दिक बधाई देते हुए, तस्वीरों के जरिए आपको रेखा-अमिताभ के रोमांस के कुछ अनछुए पहलू से कराते हैं रुबरु.......

रेखा

रेखा

अपने रोमांस के दिनों में बाॅलीवुड अभिनेत्री रेखा सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से अपने एक दोस्त के बंगले पर मिली थी। लोगों की बीच चर्चाओं में आने के बाद दोनों ने एक दूसरे से हल्की दूरी बना ली।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन

फिल्म दो अनजाने से रेखा-अमिताभ के बीच रोमांस की कलियां फूटीं, जो फिल्म सिलसिला तक नहीं थमी।

रेखा ने मचाई हलचल

रेखा ने मचाई हलचल

अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में रेखा को मांग में सिंदूर और गले मंगलसूत्र देखकर हलचल मच गई।

रेखा ने स्वीकारा

रेखा ने स्वीकारा

सिम्मी ग्रेवाल के साथ एक साक्षात्कार में रेखा ने अमिताभ के साथ अपने लव अफेयर को स्वीकार किया था।

अधूरा प्यार

अधूरा प्यार

अमिताभ के साथ रेखा का प्यार अधूरा ही रह गया। अफसोस कि बिग बी के साथ जीवनसाथी बनकर रहने की कामना रेखा की पूरी न हो सकी। अमिताभ के बिना रेखा आज भी तन्हा और अधूरी हैं।

जन्मदिन

जन्मदिन

रेखा के जन्मदिन 10 अक्टूबर के बाद अमिताभ बच्चन भी 11 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिबे्रट करने जा रहे हैं। यानि स्टार्स भी दोनों को एक दूसरे के करीब नहीं ला सके।

ग्लैमरस रेखा

ग्लैमरस रेखा

जहां ग्लैमरस रेखा आज भी तन्हां हैं, वहीं अमिताभ एक भरे पूरे परिवार के साथ जिंदगी बिता रहे हैं।

Silsila

Silsila

सिलसिला दोनों के साथ चलने वाले फिल्मी करियर की अंतिम फिल्म थी। इसके बाद रेखा-अमिताभ किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आए।

अमिताभ-रेखा

अमिताभ-रेखा

33 साल बाद दोनों एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे।

सुपर नानी

सुपर नानी

हाॅट एंड ग्लैमरस रेखा की फिल्म 'सुपर नानी' रिलीज होने जा रही है।

शुभकामनाएं

शुभकामनाएं

रेखा को उनके 60वें जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X