Reasons: सलमान खान ने क्यों छोड़ी करण जौहर की 'शुद्धि'!

[गपशप] कुछ ही दिनों पहले करण जौहर ने घोषणा की है कि उनकी आगामी फिल्म 'शुद्धि' में वरूण धवन और आलिया भट्ट मुख्य किरदार निभाएंगे। जबकि सलमान खान का अब इस फिल्म से कोई रिश्ता नहीं रहा। खैर, इस खबर से सलमान के फैंस का दिल तो बहुत दुखा, लेकिन करण के इस कदम को कोई समझ नहीं पाया।

salman khan

'शुद्धि' में सलमान खान फाइनल थे, लिहाजा उनका इस तरह अचानक प्रोजेक्ट से अलग होना, सवाल खड़े करता है। लिहाजा, सभी सलमान और करण के इस फैसले के पीछे की वजह जानना चाहते हैं।

कई अंदाजा भी लगाया गया, लेकिन सटीक वजह कोई नहीं जानता। बता दें, सलमान शुद्धि के पार्ट नहीं है, यह बात लोगों को भले ही अब पता चली है। लेकिन करण और सलमान पहले ही इस बारे में बात कर चुके थे। सलमान चाहते थे कि इस खबर को करण ही लोगों के सामने लाएं, इसीलिए उन्होंने फिल्म से संबंधित कोई बयान नहीं दिया था।

PICS: अजय देवगन ने बिगाड़ दी करण जौहर की प्लानिंग..फिर से..

खबरों की मानें तो करण की इस फिल्म के लिए सलमान डेट्स नहीं निकाल पा रहे थे। जब ऋतिक रोशन इस फिल्म का हिस्सा थे तो वे फिल्म को 200 दिन देने वाले थे। लिहाजा, करण ने सलमान से भी 180-200 दिनों की डेट्स मांगी, लेकिन सलमान इसके लिए राजी नहीं हो पा रहे थे।

'शुद्धि' से सलमान बाहर.. इन्हें मिलेगा बड़ा फायदा!

सलमान के अनुसार, वह इतने दिनों में दो से तीन फिल्में कर सकते हैं। वहीं, दूसरी वजह यह भी बताया जा रहा है कि करण जौहर ने कंट्रोवर्शियल शो एआईबी रोस्ट में सलमान की बहन अर्पिता पर जोक बनाया था। जिस वजह से सलमान ने शुद्धि छोड़ दी। बहरहाल, अभी तक इनमें से किसी भी वजह की पुष्टि नहीं हुई है।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X