''मैं किसी फिल्म में शाहरुख खान की बहन का किरदार नहीं निभाना चाहती''
बॉलीवुड में शायद ही कोई एक्ट्रेस हो जो शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर ना करना चाहे। कैटरीना कैफ से लेकर अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर.. सभी ने शाहरुख के साथ बेहतरीन फिल्में दी हैं। लेकिन हाल ही में स्वरा भास्कर ने खुलासा किया कि उन्होंने एक बार शाहरुख खान की फिल्म को रिजेक्ट किया था।
प्रियंका- निक Wedding: किस दिन होगी कौन सी रस्म- जानें यहां
स्वरा ने बताया कि उन्हें शाहरुख की एक जबरदस्त फिल्म का ऑफर मिला था। लेकिन जैसे ही फिल्म का स्क्रिप्ट सुनाया गया तो उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। दरअसल, उस फिल्म में स्वरा को शाहरुख खान की बहन का किरदार ऑफर किया गया था।

स्वरा ने कहा, उस फिल्म में मुझे शाहरुख की बहन का किरदार निभाना था.. लेकिन मैं उन्हें भाई तो बिल्कुल ही नहीं मान ही सकती हूं। मुझे मौका मिले तो मैं शाहरुख के साथ रोमांस करना चाहती हूं। इसीलिए मैंने बिना दो बार सोचे उस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था।
खैर, जानना दिलचस्प होगा कि खुद किंग खान का इस बारे में क्या कहना है। बता दें, कुछ ही महीनों पहले दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने भी शाहरुख खान के लिए अपना प्यार जाहिर किया था। फातिमा ने बताया था कि जब उन्हें पता चला था कि शाहरुख की शादी हो गई है तो वह फूट फूट कर रोई थीं। वैसे बॉलीवुड में शायद ही कोई एक्ट्रेस हों, जो शाहरुख के साथ काम ना करना चाहती हों।
फिलहाल शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज होने लिए तैयार है। जिसमें शाहरुख एक बौने आदमी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, जीरो के बाद शाहरुख राकेश शर्मा की बॉयोपिक फिल्म में दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
