दंगल के साथ जग्गा जासूस का ट्रेलर रिलीज़ करना आसान नहीं...!
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म जग्गा जासूस के ट्रेलर को दंगल के साथ रिलीज़ होने में काफी परेशानी हो रही है। पढ़िए पूरी खबर।
ऐसा लगता है कि अनुराग बासु की आने वाली फिल्म जग्गा जासूस की मुसीबतें कम नहीं हो रही है। हालांकि फिल्म 7 अप्रैल 2017 को रिलीज़ होनी है, लेकिन इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज़ करने के लिए काफी दिक्कतें हो रही है। फिल्म के मेकर्स आमिर खान की दंगल के साथ इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ करना चाहते थे लेकिन शायद ऐसा नहीं होगा।

ऐसा माना जा रहा है कि जग्गा जासूस का ट्रेलर अब दंगल के साथ रिलीज़ नहीं होगा। इसका कारण है कि दंगल को 'यू' सर्टिफिकेट मिला है जोकि बच्चे से लेकर बुज़ुर्ग तक हर उम्र का व्यक्ति देख सकता है। वहीं कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की फिल्म जग्गा जासूस को 'यूए' सर्टिफिकेट मिला है।
यूए सर्टिफिकेट मिलने का मतलब है कि बच्चे सिर्फ बड़ों के ऐसी फिल्में देख सकते हैं। वहीं नियमों के अनुसार, 'यूए' ट्रेलर को 'यू' फिल्म के साथ अटैच नहीं किया जा सकता। तो अब बस इस फिल्म के मेकर्स के पास दो ही विकल्प हैं।
रईस शाहरूख Vs शिवाय अजय...2016 में किसके हाथ आई ये बाज़ी
पहला ये कि फिल्म के ट्रेलर में कांट-छांट करके उसके लिए 'यू' सर्टिफिकेट लें, नहीं तो सीबीएफसी सर्टिफिकेट के खिलाफ अपील करें। लेकिन दूसरे वाले विकल्प में तो ज्यादा समय लगने के चांस है। तब तक हो सकता है कि दंगल के साथ ट्रेलर रिलीज़ करने का मौका भी उनके हाथ से निकल जाए।


Click it and Unblock the Notifications











