धमाकेदार रीमेक, दो सुपरस्टार्स की टक्कर, एक IN और एक OUT
हाल ही के दिनों में किसी रीमेक की सबसे ज़्यादा बात हुई है तो वो है अर्जुन रेड्डी रीमेक। इंडस्ट्री के हर नए स्टार का नाम इस प्रोजेक्ट से जोड़ा गया।
पहले रणवीर सिंह, फिर शाहिद कपूर, फिर वरूण धवन और अब जाकर फिल्म फाइनल हो चुकी है और खबर है कि आखिरकार अर्जुन रेड्डी रीमेक करेंगे शाहिद कपूर। लेकिन फिल्म में अर्जुन कपूर पूरा फाइनल हो चुके थे।

सबसे पहले ये रीमेक अर्जुन कपूर को ही ऑफर हुई। लेकिन अर्जुन कपूर, 2019 की मई तक पूरी तरह से बुक हो चुके थे। ऐसे में अर्जुन चाहकर भी इस प्रोजेक्ट को हां नहीं कर पाए और ये पहुंच गया शाहिद कपूर के पास।
अर्जुन कपूर की नमस्ते इंग्लैंड वक्त से पहले खत्म हो जाएगी और इसलिए फिल्म दिसंबर की जगह अब सितंबर या अक्टूबर में दशहरा पर रिलीज़ होगी।
वहीं उन्होंने यशराज फिल्म्स की संदीप और पिंकी फरार की शूटिंग भी पूरी कर ली है और माना जा रहा है कि फिल्म अगस्त में रिलीज़ होगी।
इसके अलावा अर्जुन कपूर का नाम, बोनी कपूर की नो एंट्री सीक्वल से जोड़ा जा रहा है। अर्जुन रेड्डी धमाकेदार तमिल रीमेक है। फिल्म एक लड़के की कहानी है जो एक लड़की से बहुत प्यार करता है लेकिन उस लड़की की ज़बर्दस्ती शादी करा दी जाती है।
इसके बाद लड़का खुद को संभाल नहीं पाता और शराब में डुबो देता है। कुछ कुछ देखा जाए तो मॉडर्न देवदास की तरह। वैसे शाहिद कपूर अच्छे देवदास बनेंगे इसमें कोई शक नहीं है।
अर्जुन रेड्डी और देवदास के इस मिक्स से हमें याद आई शाहरूख की कुछ फिल्में जिनके रीमेक या सीक्वल आज के स्टार्स परफेक्ट तरीके से कर सकते हैं -


Click it and Unblock the Notifications

