Oooo.. तो इसीलिए 'शिवाय' में अजय देवगन ने दिए हॉट KISS सीन!
अजय देवगन की 'शिवाय' जितना सुर्खियां बटोर रही है, उससे भी कहीं ज्यादा चर्चा में है अजय देवगन की kiss.. जी हां, फिल्म शिवाय के अगले गाने में अजय देवगन काफी हॉट सीन देते दिखेंगे। यह काफी रोमांटिक सा गाना है, जो अजय देवगन- एरिका पर फिल्माया गया है।
लेकिन साथ ही सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर अजय देवगन ने 25 सालों में पहली बार अपनी 'नो- किस' पॉलिसी को कैसे तोड़ दिया। जी हां, 25 सालों में पहली बार.. बहरहाल, फिल्म से जुड़े सूत्र की मानें तो यह गाना आम रोमांटिक गानों से काफी अलग है।
शाहरूख, अक्षय से लेकर अजय देवगन हैं शामिल.. सलमान का NO मतलब NO!

सूत्र ने कहा- ऐसा कुछ नहीं है कि अजय देवगन ने कोई पॉलिसी बनाई है। शिवाय में सीन की जरूरत को देखते हुए अजय देवगन ने हामी भरी। फिल्म में अजय और ऐरिका कार की खूबसूरत सी लव स्टोरी है। लिहाजा, किसिंग सीन या कुछ भी दर्शकों को ज्यादा नहीं लगेगा। यह कहानी के लिए जरूरी थी।
हालांकि इससे पहले भी कई बार अजय देवगन ने अपने फैंस को अपने इंटेंस रोमांस ने इंप्रैस किया है। हम दिल दे चुके सनम हो ओंकारा.. अजय देवगन ने बिना किस किए भी, रोमांस को अलग मायने दिये हैं। लेकिन साथ उन्होंने कई हॉट सीन्स भी दिए हैं।
अजय देवगन और ऐश्वर्या राय का हम दिल दे चुके सनम का सीन तो याद होगा जब वो ट्रेन में होते हैं और उनके पास टिकट नहीं होता। बिना किसी किसिंग सीन के ही वो बेहतरीन रोमांटिक सीन है।
वहीं, फिल्म रेनकोट में अजय देवगन और ऐश्वर्या राय बच्चन के इंटेंस रोमांस को भी सबने सराहा था।
ओमकारा में अजय देवगन और करीना कपूर का रोमांटिक और इंटिमेट सीन था। इसमें ना तो किस था ना बोल्ड अंदाज लेकिन अजय देवगन और करीना कपूर दोनों ही साथ में बहुत अच्छे लगे और ये रोमांटिक सीन भी लोगों को पसंद आया था।
सत्याग्रह में भी अजय देवगन और करीना कपूर का रोमांस लोगों को काफी पसंद आया था। अजय देवगन और करीना कपूर साथ में कई फिल्में कर चुके हैं।
वन्स अपॉन ए मुंबई में कंगना रनौत और अजय देवगन का आखों ही आखों वाला रोमांस। दोनों का ये रोमांस देखने लायक था।
फिल्म हल्ला बोल में अजय देवगन और विद्या बालन भी काफी करीब आए थे। हालांकि दोनों के हॉट सीन्स को किसी ने खास पसंद नहीं किया था।
फिल्म कयामत में भी अजय देवगन और नेहा धूपिया के बीच काफी रोमांटिक सीन्स थे।


Click it and Unblock the Notifications






















