लोचा-ए-उल्फत अंदाज में '2 स्टेटस' का प्रमोशन

Really Alia Bhatt Likes Arjun Kapoor Or its Publicity
महेश भट्ट की छोटी साहबजादी आलिया भट्ट एक बार फिर से चर्चा में हैं अपनी आने वाली फिल्म '2 स्टेटस' को लेकर। इस रोमांटिक फिल्म में आलिया के कोस्टार अर्जुन कपूर हैं।

फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी है जो कि चेतन भगत के मशहूर उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में तमिल लड़की का रोल प्ले कर रहीं आलिया भट्ट इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं तो वहीं फिल्म के हीरो अर्जुन कपूर भी अपने पंजाबी किरदार को लेकर काफी एक्साइटेड है।

'2 स्टेटस'की खास तस्वीरें...

फिल्म के ट्रेलर और गानों को अब तक ठीक-ठीक रिस्पांस मिला है लेकिन आलिया और अर्जुन की पूरी कोशिश है कि वो हर तरह से जनता को फिल्म देखने के लिए टिकट खिड़की तक ले आयें।

इसलिए शायद दोनों फिल्म के प्रमोशन के वक्त काफी करीब और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। अभी तक दोनों ने जहां-जहां फिल्म का प्रमोशन किया है वहां-वहां दोनों के प्यार के किस्से ही सुनने को मिले हैं।

'2 स्टेटस'की मस्त-मस्त गाने

रिल लाइफ में लव-बर्डस का रोल प्ले करने वाले रीयल लाइफ में भी रोमांटिक कपल की तरह बर्ताव कर रहे हैं। अब पता नहीं कि यह एक पब्लिसिटी स्टंट है या फिर सच में दोनों के बीच में काफी नजदीकियां है। खैर यह फिल्मी दुनिया है, जिसमें कब क्या हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता है।

देखते हैं कि '2 स्टेटस' का यह रोमांटिक प्रमोशन बॉक्सऑफिस पर क्या गुल खिलाता है? फिलहाल तो आप फिल्म के गाने लोचा-ए-उल्फत का मजा लीजिये और 18 अप्रैल का इंतजार कीजिये। फिल्म के निर्माता करण जौहर औऱ निर्देशक अभिषेक बर्मन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X