Razzie Awards Nominations: 12 साल की बच्ची का साल की 'सबसे खराब एक्ट्रेस' में किया नामांकन, फैंस ने सुनाई खरी-

43वें Razzie Awards Nominations में हाल ही में 2022 के सिनेमाई फिल्मों और प्रदर्शनों की लिस्ट जारी की गई है जिसमें साल की "सबसे वर्स्ट" कैटेगरी का भी खुलासा किया गया है। इस लिस्ट में 12 साल की एक्ट्रेस रेयान कियेरा आर्मस्ट्रांग का 'सबसे खराब एक्ट्रेस' के रूप नामांकन होने से रैज़ी अवार्ड नामांकन लिस्ट की हर ओर आलोचना हो रही है।
दरअसल, जब रैज़ी अवार्ड्स ने 2022 की "सबसे खराब" फिल्मों और प्रदर्शनों के साथ अपने नामांकन सूची को जारी किया तो कई फैंस को ये महसूस हुआ कि 12 साल रेयान आर्मस्ट्रांग को 'फायरस्टार्टर' में उनके प्रदर्शन के लिए सबसे खराब अभिनेत्री के रूप में नामांकित करना सही चयन नहीं है।
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब रैज़ी ने किसी चाइल्ड आर्टिस्ट को नामांकित किया है। इससे पहले, एक्टर गैरी कोलमैन को 12 साल की उम्र में, 1994 में और मैकाले कल्किन को 13 साल की उम्र में, नामित किया गया था।
फैंस ने Razzie Awards Nominations की "सबसे वर्स्ट" कैटेगरी की निंदा करते हुए कहा, "द रैज़ी:, जो 12 साल की चाइल्ड आर्टिस्ट को "सबसे वर्स्ट" एक्ट्रेस के लिए नामांकित कर रहे हैं, निश्चित रूप से भविष्य में वे उसके करियर के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हो सकता है कि इससे इस चाइल्ड आर्टिस्ट को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाए या वो बुलिंग, शोषण, डिप्रेशन, नशे की लत और यहां तक की सोसाइड करने की स्थिति में आ सकती है।'"
अन्य लोगों ने महसूस किया कि रैज़ी केवल कुछ आर्टिस्ट को डरा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "12 साल की लड़की को किसी भी 'सबसे खराब' चीज के लिए नॉमिनेट करना सीधे-सीधे उसे डराने-धमकाने जैसा लगता है। #razzies #razziawards।" वहीं एक अन्य यूजर ने पास्ट में अन्य मुद्दों पर रैज़ी अवॉर्ड्स के दोहरे मानकों की ओर इशारा किया। उन्होंने लिखा, "2022 में #Razzies ने ब्रूस विलिस और शेली डुवेल का अपमान किया, जो कि क्रूर था, यह अच्छा नहीं था!
बता दें, रेयान आर्मस्ट्रांग का जन्म 10 मार्च, 2010 को न्यूयॉर्क शहर में हुआ था। 5 साल की उम्र में रेयान ने 2017 में नेटफ्लिक्स के 'ऐनी विद एन ई' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। दर्शकों ने रेयान को 'द आर्ट ऑफ रेसिंग इन द रेन', 'आईटी: चैप्टर II', 'द ग्लोरियाज: लाइफ ऑन द रोड' और 'द टुमॉरो वॉर' जैसी फिल्मों के साथ बड़े होते देखा है। डॉ. बर्टा बेसिक और अभिनेता डीन आर्मस्ट्रांग की बेटी रेयान लॉस एंजिल्स में रहती है।


Click it and Unblock the Notifications