इटालियन के प्यार में रवि किशन
मणिरत्नम की फिल्म रावण में रवि किशन को कैमरे में कैद करने वाले छायाकार संतोष सिवन उनसे इतना प्रभावित हुए कि उन्हें अपनी अगली फिल्म में बतौर हीरो ले लिया।
संतोष ने रवि किशन को लेकर एक फिल्म की कहानी भी बना ली। फिल्म में रवि बनारस के एक चोर की भूमिका में होगे जिसे इटालियन बाला से प्यार हो जाता है।
हालांकि इस बारे में संतोष ने अभी कुछ भी बताने से इंकार किया है। उनका कहना है कि अभी इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। वहीं रवि किशन ने इस बारे में हां तो कहा लेकिन उन्होने भी कुछ खास नहीं बताया।
भोजपूरी सिनेमा से लोकप्रिय हुए रवि अब हिंदी फिल्मों की आरे रूख कर चुके है। उनका कहना है कि हिंदी सिनेमा में अच्छे रोल के लिए काफी इंतजार किया है। अब उन्हें उनके मन के मुताबिक रोल मिलने लगे है तो वे भोजपूरी सिनेमा से दूर हो चुकें है।


Click it and Unblock the Notifications